{"_id":"57543af74f1c1b8c4910a11c","slug":"police-inspected-landaura-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंढौरा बवालः उपद्रवियों की तलाश में दबिश, परिजन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंढौरा बवालः उपद्रवियों की तलाश में दबिश, परिजन हिरासत में
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की-लंढौरा
Updated Sun, 05 Jun 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
मुस्तैद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के लंढौरा में पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शनिवार रात दबिश दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन
करीब सात आरोपियों के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बवाल के पांचवें दिन भी लंढौरा कस्बे का बाजार बंद रहा। एहतियात पुलिस फोर्स अब तक तैनात है। दिनभर आला अधिकारी पल-पल की अपडेट अधिकारियों से लेते रहे।
विज्ञापन
लंढौरा में एक जून को दुकान खाली कराने के दौरान धर्मग्रंथ के अपमान की खबर पर बवाल हुआ। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के ताऊ कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फरार आरोपी इमराम व इस्लाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने धर्मग्रंथ के अपमान की बात महज अफवाह होने की बात कहकर पूरे बवाल से पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन
अब बवाल के दौरान पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। शनिवार रात कस्बे में आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।
आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने पूछताछ के लिए उनके परिजनों को हिरासत में लिया। उसके बाद आसपास के गांवों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया है। उधर कस्बे में मेन बाजार और रुड़की, लक्सर व मंगलौर मार्ग का बाजार बवाल के पांचवें दिन भी पूरी तरह बंद रहा। कस्बे के अंदर इक्का-दुक्का दुकानें खोली गई।
उधर, व्यापारियों ने सुबह रंगमहल में जमा होकर बवालियों की गिरफ्तारी की मांग फिर दोहराई। तनाव के देखते हुए अभी कहीं से वापस नहीं बुलाया गया है। हालांकि माहौल में सुधार की गुंजाइश देखते हुए रविवार को फ्लैग मार्च नहीं किया गया। अलबत्ता लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील गणमान्य लोगों के माध्यम से लगातार की जा रही है। शासन-प्रशासन के आला अधिकारी लंढौरा कस्बे की पल-पल की जानकारी अधीनस्थों से लेते रहे।
चैंपियन के आने तक बंदी पर अड़े व्यापारी
कस्बे में व्यापारियों का एक धड़ा किसी भी सूरत में बाजार खोलने को तैयार नहीं है। व्यापारियों ने रविवार को भी रंगमहल पहुंचकर एकजुटता दिखाई। उन्होंने रंगमहल में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग फिर दोहराई। व्यापारियों का कहना है जब तक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन उनके बीच नहीं आ जाते तब तक दुकानें नहीं खोली जाएंगे। व्यापारियों में संजय अग्रवाल, जोगेंद्र यादव, राकेश यादव, प्रदीप, गोपाल नायक, चुन्नी लाल, हरेंद्र नायक, अरविंद आदि शामिल रहे।
महापंचायत में जुटे दलित समाज
भाजपा नेताओं ने लंढौरा में बवाल को लेकर होने वाली महापंचायत में दलितों से भी जुटने की अपील की। मीडिया प्रभारी मांगेराम गौड ने अंबेडकर बस्ती में बैठक करते हुए दलित समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचायत में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान डा. पहल सिंह, प्रदीप कुमार, नरेश जाटव, राजेंद्र जाटव, बिल्लू जाटव, सुनील मौर्या आदि शामिल रहे।