{"_id":"6a135e0b0da31266310c3293","slug":"police-held-a-peace-meeting-and-appealed-for-harmony-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-979714-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुलिस ने शांति गोष्ठी कर सौहार्द की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुलिस ने शांति गोष्ठी कर सौहार्द की अपील की
विज्ञापन
ईद-उल-अजा (बकरीद) के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सभी समुदायों के सदस्यों ने भाग लिया।
गोष्ठी में उपस्थित लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म विशेष के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी न करने की हिदायत दी। ध्वनि प्रदूषण विनियमन और नियंत्रण का पालन करने को भी कहा गया।
साथ ही भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की गई। उन्होंने कुर्बानी बंद स्थान पर करने और अवशेषों को निर्धारित जगह पर नष्ट करने की बात कही। बैठक में डाकपत्थर चौकी प्रभारी संदीप पंवार, बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसाईं, कुल्हाल चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता और हरबर्टपुर चौकी प्रभारी मयंक त्यागी भी मौजूद रहे।