फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police headquarters surrounded

Dehradun News: आपराधिक घटनाओं के विरोध में पुलिस मुख्यालय का घेराव

Fri, 13 Feb 2026 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Police headquarters surrounded
- एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। राजधानी समेत पूरे उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में एनएसयूआई ने पुलिस मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राजधानी में हत्या, लूट, चोरी, नशा तस्करी जैसी आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं में भय का माहौल बन गया है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन और राज्य सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल नजर आ रही है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि अपराधों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और राजधानी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की ठोस योजना लागू की जाए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत, मुकेश बसेड़ा, नितिन नेगी, हर्ष राणा, बकुल मखीजा, सौरभ सेमवाल, मयंक रावत, स्वयं रावत, दक्ष रावत, आर्यन भंडारी, हिमेश नेगी आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed