फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police have arrested a vicious thief from Himachal Pradesh

Dehradun News: चोरी के लाखों के जेवर के साथ हिमाचल का शातिर चोर गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police have arrested a vicious thief from Himachal Pradesh
I
विज्ञापन

I

I
I

I- सेलाकुई के साथ ही देहरादून में भी दिया था चोरी की घटना का अंजाम
I

I- हाल में ही सजा काट कर जेल से आया था बाहI



चोरी के लाखों के जेवर के साथ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसने बुआ के लड़के के साथ तिलक विहार निगम रोड सेलाकुई और तिलक रोड खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून में बंद घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बरामद जेवर की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। सुरेंद्र सिंह रावत ने सेलाकुई थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए थाना प्रभारी मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें आरोपियों की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना पर विकासनगर क्षेत्र के कुल्हाल से धौला तप्पड़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका गया।
विज्ञापन


एक मौके से फरार हो गया। दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। जिसकी पहचान बंटी शर्मा निवासी अजीवाला बस्ती थाना पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। फरार आरोपी की पहचान जितेंद्र शर्मा निवासी कस्बा व थाना शहजादपुर जिला नारायणगढ़ हरियाणा, हाल निवासी अजीवाला बस्ती थाना पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने सेलाकुई के साथ ही बीती 7 अक्तूबर को तिलक रोड खुड़बुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून में सुभाष वर्मा पुत्र नत्थी लाल वर्मा के घर में चोरी करने की बात कबूली। बंटी शर्मा ने बताया कि वह बुआ के बेटे जितेंद्र शर्मा के साथ मिलकर बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। दोनों जेवर बेचने कुल्हाल के रास्ते सहारनपुर जा रहे थे। आरोपी के पास से हार, एक मंगल सूत्र, नथ, मांग टीका, अंगूठी, झुमके, टॉप्स, पायल, पायजेब आदि बरामद हुए। आरोपी पूर्व में हिमाचल प्रदेश में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उस पर हिमाचल प्रदेश में छह मुकदमे दर्ज हैं। कुछ समय पूर्व ही सजा काट कर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed