{"_id":"66d79122a4ef12e4ec00e357","slug":"police-has-registered-a-case-against-the-person-who-spread-dehradun-news-c-5-1-drn1030-492841-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दरोगा भर्ती परीक्षा के संबंध में भ्रम फैलाने वाले के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दरोगा भर्ती परीक्षा के संबंध में भ्रम फैलाने वाले के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
Iसोशल मीडिया पर पोस्ट में पर्वतीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को बाहर करने संबंधी लिखी थी बातI
दरोगा भर्ती की परीक्षा के संबंध में भ्रम फैलाने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। इसमें लिखा था कि परीक्षा में पर्वतीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को लंबाई कम बताकर बाहर किया जा रहा है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर यह अकाउंट बिट्टू वर्मा के नाम से है। शहर कोतवाली में बिट्टू वर्मा के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्ट में लिखा था कि पुलिस एसआई भर्ती का सुनने में आ रहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थी को लंबाई में बाहर किया जा रहा है। जबकि, अभ्यर्थी मानक के दायरे में हैं। कारण क्या है? यदि कोई ऐसा अभ्यर्थी है तो संपर्क करे।
एसएसपी ने बताया कि बिट्टू वर्मा की ओर से यह गलत सूचना प्रसारित की जा रही है। ताकि, अभ्यर्थियों को व परीक्षा प्रणाली में गलत तरीके से शंका पैदा की जा सके। इस मामले में साइबर क्राइम सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।