फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police got important clue about kidney racket gang 

किडनी गैंग के मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस ने कई शहरों में की छापेमारी, हाथ लगे अहम सुराग

Wed, 13 Sep 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Sep 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
police got important clue about kidney racket gang 

पुलिस किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट के काले धंधे में शामिल किरदारों की चौतरफा घेराबंदी में जुट गई है। बुधवार को पुल‌िस ने कई शहरों में छापेमारी की। इस दौरान पुल‌िस के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे। 

विज्ञापन


छापेमारी कर पुल‌िस ने आरोपियों के बैंक खातों को खंगालने के साथ ही उनके पासपोर्ट, आधार कार्ड और पेन नंबर का डाटा जुटा लिया गया है। उनकी तलाश में मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और हरियाणा के कई इलाकों में पुलिस की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन


इसी बीच किडनी गवाने वाले दो पीड़िताें के बयान दर्ज कराने के साथ ही नेचर विला रिजॉर्ट की छानबीन भी शुरू हो गई है। वहीं, अस्पताल को लीज पर देने वाले उत्तरांचल डेंटल कॉलेज की भूमिका की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून-हरिद्वार रोड पर लालतप्पड़ स्थित उत्तरांचल डेंटल कॉलेज के परिसर में गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल की आड़ में किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट करने का काला धंधा उजागर होने के बाद पुलिस नेटवर्क में शामिल लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी है। 

पीड़ितों के बयान दर्ज, रिजॉर्ट की छानबीन शुरू

police got important clue about kidney racket gang 

मंगलवार को विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने सात आरोपियों का लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था। पुलिस जांच में अब तक जितने भी नाम आए हैं, उनके बारे में पूरी जानकारी जुटा ली गई है। एक नया नाम अमिश कुमार के रूप में सामने आया है।

मास्टर माइंड डॉ.अमित और अमिश के पिता का नाम एक होने के चलते पुलिस दोनों को भाई मान कर चल रही है। पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी के लिए छह टीमों को गुरुग्राम, बागपत, दिल्ली, हरियाणा और मुंबई भेजा है। इसके अलावा सर्विलांस और बैंक खातों के जरिये उनके खिलाफ दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने का काम तेज कर दिया गया है। वहीं, अस्पताल से जुड़े करीब 13 कर्मचारियाें से पूछताछ मेें पुलिस ने काफी कुछ जुटा लिया है।

पीड़ितों के बयान दर्ज, रिजॉर्ट की छानबीन शुरू
ओमान के चार विदेशियों के अलावा किडनी निकालने का मास्टर माइंड डॉ.अमित भी नेचर विला रिजॉर्ट में ठहरता था। हालांकि रिकार्ड में यह नहीं पता चल सका है कि वो कब-कब आया। पुलिस ने बुधवार को रिजॉर्ट का एंट्री रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। विवेचक ने अदालत से नेचर विला रिजॉर्ट की तलाशी को सर्च वारंट मांगा है, जिस पर बृहस्पतिवार को फैसला होगा। उधर मेडिकल परीक्षण के बाद चार पीड़ितों के 164 के बयान दर्ज कराने को सीजेएम कोर्ट भेजा गया था, जहां पर अभी दो पीड़ितों के ही बयान दर्ज हो पाए हैं।

पुलिस को इनकी है तलाश 

police got important clue about kidney racket gang 

वर्षों से आपस में जुडे़ हैं सभी किरदार 
किडनी कांड में सामने आए अधिकांश चेहरे वर्षों से इस धंधे में शामिल हैं। हर किसी का पुलिस रिकार्ड है। जब भी उनकी गैर कानूनी करतूतों का भंडाफोड़ होता है तो आरोपी कुछ समय भूमिगत होकर दूसरे राज्य में यह धंधा शुरू कर देते हैं। एसएसपी डॉ.निवेदिता कुकरेती ने बताया कि यह लोग काफी समय से आपस में जुड़े हैं।

पुलिस को इनकी है तलाश 
डॉ.अमित कुमार पुत्र पुरुषोत्तम निवासी 215 खक्करपुर सौरा मंगल गुड़गांव और कौशाल्या एंड हास्पिटल खार मुंबई।
डॉ.अक्षय कुमार उर्फ  राउत पुत्र अमित कुमार निवासी उपरोक्त।
डॉ.संजय दास पुत्र छोटेलाल दास निवासी नगर परिषद वार्ड नंबर पांच फ ोर्सगंज, अररिया बिहार।
सुषमा कुमारी पुत्री रतन लाल केडिया निवासी सोन वर्षा राज सहरसा बिहार।
राजीव चौधरी पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी आदर्श नगर बड़ौत जिला बागपत।
चंदना गुड़िया निवासी कलकत्ता पश्चिम बंगाल।
जगदीश भाई निवासी शिव ट्रेडिंग उदयनगर सचिन जीआईडीसी सूरत।

आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश के साथ ही उनके खिलाफ दस्तावेजी साक्ष्याें का संकलन किया जा रहा है। ओमान के चार विदेशियों के बारे में अभी साफ नहीं हो सका है कि वो देश में हैं या चले गए हैं।
-निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed