{"_id":"5e65551a8ebc3eeacd241541","slug":"police-friends-will-cooperate-in-stopping-crime-vikas-nagar-news-drn338720541","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने में सहयोग करेंगे ‘पुलिस मित्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध रोकने में सहयोग करेंगे ‘पुलिस मित्र’
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सेलाकुई थाना पुलिस ने ‘पुलिस मित्र बडहल’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत ग्राम पंचायतों से कुछ लोगों का चयन कर उन्हें पुलिस मित्र का दर्जा दिया जाएगा। ये लोग क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना की सूचना पुलिस को मुहैया कराएंगे। इससे क्षेत्र में होने वाले अपराध पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
पुलिस ने फिलहाल अपनी इस पहल को पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम पंचायत रामपुर भाऊवाला में शुरू करने का निणय लिया है। बीते शनिवार को पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ इस मुद्दे पर वार्ता भी की। इसके बाद पुलिस मित्र के रूप में 10 लोगों का चयन करने का फैसला लिया गया। मालूम हो कि अब तक ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा ग्राम सुरक्षा समिति का होता है। समिति सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिस का सहयोग करती है, लेकिन अक्सर यह देखने में आया है कि सुरक्षा समितियां सिर्फ कागजों तक सीमित रहती हैं। अब पुलिस और पब्लिक की सहभागिता से पुलिस मित्रों के अस्तित्व में आने से पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। इससे अपराधों पर भी अंकुश लग सकेगा।
----
हाल ही में अस्तित्व में आया है सेलाकुई थाना
सेलाकुई थाना हाल ही में अस्तित्व में आया है। जिले के इस 21वें थाने में सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र समेत आसपास के 26 गांव शामिल हैं। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद से यहां अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में आते हैं। आबादी का दबाव बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में बीते कुछ सालों में अपराध का ग्राफ भी बड़ा है। यदि पुलिस और जनप्रतिनिधियों का यह प्रयोग सफल रहा तो क्षेत्र में काफी हद तक अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
----
पुलिस की यह पहल खासा सराहनीय है। इस पहल से अपराध पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है। क्षेत्र से जुड़ी पल-पल की जानकारी पुलिस के पास पहुंचती रहेगी।
- खेमलता नेगी, जिला पंचायत सदस्य
----
जनता और पुलिस के आपसी समन्वय के बिना अपराधों को नहीं रोका जा सकता। जल्द ही पुलिस के सहयोग से इच्छुक 10 लोगों का चयन पुलिस मित्र के रूप में किया जाएगा। पुलिस मित्र थाना पुलिस को हर संभव सहयोग देंगे।
- रूपा थापा, प्रधान भाऊवाला
----
खासकर चोरी जैसे अपराधों को रोकने के लिए जन सहभागिता जरूरी है। जन सहभागिता बढ़ाने के लिए पुलिस मित्रों का चयन किया जाएगा। पुलिस मित्रों के अस्तित्व में आने के बाद सुरक्षा से जुड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सकेगा।
- विपिन बहुगुणा, थानाध्यक्ष, सेलाकुई