फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police freed three minor girls who were brought from Delhi Uttrakhand Crime News

Dehradun: दिल्ली से बेचने को देहरादून लाई गईं तीन नाबालिग, पुलिस ने मानव तस्कर गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया

Thu, 10 Oct 2024 11:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 11:34 AM IST
सार

किशोरियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली से कुछ लोग देहरादून में नौकरी व पैसा दिलाने के नाम पर अपने साथ लेकर आए हैं। उन्हें देहरादून में एक फ्लैट में रखा गया, जहां एक महिला व एक पुरुष को उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Police freed three minor girls who were brought from Delhi Uttrakhand Crime News
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से देहरादून बेचने के लिए लाई गईं तीन नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने मानव तस्कर गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया। पथरीबाग क्षेत्र से मानव तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी किशोरियों को 11 लाख रुपये में बेचने की फिराक में थे। मानव तस्कर गिरोह के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने की जानकारी मिली है। दून से पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।

विज्ञापन


पटेलनगर थानाध्यक्ष केके लुंठी ने बताया कि बुधवार को चौकी आईएसबीटी को सूचना मिली कि तीन किशोरी आईएसबीटी क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में घूम रही हैं। तीनों किशोरियों को चौकी लाकर पूछताछ की गई और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं चाइल्ड लाइन की टीम को बुलाया गया। किशोरियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली से कुछ लोग देहरादून में नौकरी व पैसा दिलाने के नाम पर अपने साथ लेकर आए हैं। उन्हें देहरादून में एक फ्लैट में रखा गया, जहां एक महिला व एक पुरुष को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन


रात में तीनों किशोरियों ने महिला व पुरुष को उन्हें 11 लाख रुपये में बेचने की बात करते सुना। घर में पहले से मौजूद एक युवती ने उन्हें बेचकर गलत काम कराने की बात की। इससे वह घबरा गईं और बालकनी से कूदकर भाग निकलीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने किशोरियों के साथ पथरीबाग के पास वेद सिटी काॅलोनी स्थित एक फ्लैट में दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  नई भर्तियों में क्षैतिज आरक्षण पर विधिक राय ले रही सरकार, हाईकोर्ट में विचाराधीन है मामला

घर में मौजूद स्थानीय निवासी तलाकशुदा महिला बाला और अमरोहा उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि किशोरियों को वह गाजियाबाद में रहने वाले अपने साथी पूनम व खुशी से खरीदकर लाए थे और दून में बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed