{"_id":"5a61fab14f1c1ba4268b54c2","slug":"police-found-three-bombs-at-kotdwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः धमाकों की आवाज से दहला कोटद्वार, पुलिस को मिले तीन बम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः धमाकों की आवाज से दहला कोटद्वार, पुलिस को मिले तीन बम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
कौड़िया गदेरे में मिले हथगोले देसी बम की जांच करता बम निरोधक दस्ते की टीम।
- फोटो : amar ujala
आर्मी के कौड़िया कैंप से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित कौड़िया नाले पर देसी बम मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम चार धमाकों में चार पालतू सुअरों की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस के साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को कौड़िया नाले से शुक्रवार सुबह तीन और जिंदा बम मिले हैं। क्षेत्रवासियों को नाले में अपने मवेशी न जाने देने की हिदायत करते हुए पुलिस ने मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। ये देसी बम किसने और किस इरादे से मौके पर रखे थे, मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला गांव के कौड़िया गदेरे में बृहस्पतिवार शाम देसी बमों के धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर हरिद्वार के बम डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) को बुलाया गया।
विज्ञापन
पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच
कौड़िया गदेरे में मिले हथगोले देसी बम की जांच करता बम निरोधक दस्ते की टीम।
- फोटो : amar ujala
बीडीएस की टीम ने मौके पर जांच कर तीन और जिंदा बम बरामद किए हैं। सीओ जेआर जोशी ने बताया कि ये बम किसने और किस इरादे से रखे थे, मामले की जांच चल रही है। बीडीएस टीम अपना काम कर लौट चुकी है। प्रथम दृष्टया ये हथगोले टाइप के देसी बम पाए गए हैं। जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने अपने कब्जे में ले लिया है।
बम निरोधक दस्ते के प्रभारी उपनिरीक्षक ललित मोहन की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार सुबह कौड़िया में पूरा गदेरा छान मारा। करीब दो घंटे की मशक्कत में तीन जिंदा देसी बम मिले हैं। पुलिस अधिकारी प्रथम दृष्टया इस घटना को शरारती तत्वों से जोड़कर देख रहे हैं।
हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। इस मामले में अभी कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। इस मौके पर बीडीएस टीम में शामिल लेखराज सिंह, कमलेश जोशी, दीपक भट्ट, मंजीत सिंह, राजेश देवरानी, एसएसआई कोटद्वार राकेंद्र कठैत, उपनिरीक्षक संदीप शर्मा आदि मौजूद थे।