हरकी पैड़ी से बरामद हुईं देहरादून शिशु निकेतन की लापता बच्चियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून शिशु निकेतन से गायब हुई चार बालिकाओं को पुलिस ने शुक्रवार को हरिद्वार में हरकी पैड़ी से बरामद कर लिया। ये चारों बालिकाएं बृहस्पतिवार को स्कूल गई थीं और फिर वापस नहीं लौटी थीं।
राजधानी के नेहरू कॉलोनी में नारी निकेतन से सटे शिशु निकेतन की बालिकाएं दीपनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गई थीं। इनमें से चार बालिकाएं (उम्र करीब पांच से दस साल) स्कूल परिसर से गायब हो गईं।
इसका पता तब चला जब छुट्टी के वक्त शिशु निकेतन की केयरटेकर बच्चियों को लेने स्कूल पहुंची। इस दौरान चार बच्चियां स्कूल में नहीं मिली। वहीं बच्चियों के बैग स्कूल में ही रखे मिले।
बच्चियों के गायब होने की सूचना मिलते ही मचा था हड़कंप
बच्चियों के गायब होने की सूचना मिलते ही शिशु निकेतन प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूछताछ हुई तो पता चला कि चारों छठे पीरियड के बाद से गायब हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
शिशु निकेतन की अधीक्षिका सुनीता सिंह की तरफ से बालिकाओं की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बालिकाओं को सकुशल बरामद करने के लिए तुरंत टीमें गठित कर दी थीं। इनमें से एक टीम को हरिद्वार भेजा गया था। इस बात की भी जांच कराई जाएगी कि बालिकाएं किन परिस्थितियों में गायब हुई है।