फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police encounter in haridwar ciu incharge injured

हरिद्वार में हुई मुठभेड़ में सीआईयू प्रभारी को लगी गोली, एक बदमाश को भी लगी गोली 

Fri, 18 May 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 18 May 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
police encounter in haridwar ciu incharge injured
police encounter in haridwar - फोटो : amar ujala

कनखल क्षेत्र स्थित जियापोता-जमालपुर कलां मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात हुई मुठभेड़ में सीआईयू (क्रिमीनल इन्वेस्टीगेशन यूनिट) के प्रभारी प्रदीप बिष्ट और मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहे बदमाश जावेद अली को गोली लग गई, जबकि बदमाश के साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।

विज्ञापन


थाना कनखल परिसर में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने शुक्रवार दोपहर मीडिया कर्मियों को बताया कि पेशे से पेंटर मुकेश कुमार निवासी गणपतिधाम फेज दो ने बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे जगजीतपुर से उसकी बाइक लूटने की सूचना दी थी। घर लौटते समय उसे रोककर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सूचना फ्लैश होते ही कनखल पुलिस जियापोता मार्ग पर चेकिंग में जुट गई।
विज्ञापन


सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने बताया कि जियापोता तिराहे पर पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार बदमाश वापस मुड़कर जमालपुर कलां की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि जियापोता-जमालपुर कलां मार्ग पर पुलिस को पीछे आते देख बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरने के बाद बदमाश खेत में घुस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनखल पुलिस और सीआईयू की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने फिर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली सीआईयू प्रभारी के उल्टे हाथ को भेदते हुए निकल गई। जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश जावेद अली निवासी गांव नसीरपुर कलां पथरी के पैर में लगी। जबकि उसी के ही गांव के रहने वाले दूसरे बदमाश कुलदीप को पुलिस ने धर दबोचा। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक, पर्स, दो देसी तमंचे, चार कारतूस, तीन खोखे बरामद किए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट, बदमाश जावेद की हालत खतरे से बाहर है। इस दौरान एसपी सिटी ममता वोहरा, एएसपी रचिता जुयाल, सीओ प्रकाश देवली और एसओ कनखल ओमकांत भूषण मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed