{"_id":"67ecb363126c58f02805e481","slug":"police-encounter-cow-smugglers-accused-with-a-bounty-of-fifteen-thousand-rupees-injured-vikasnagar-dehradun-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"VikasNagar: गौ तस्करों पर देहरादून पुलिस की कड़ी कार्रवाई, पंद्रह हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VikasNagar: गौ तस्करों पर देहरादून पुलिस की कड़ी कार्रवाई, पंद्रह हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
Wed, 02 Apr 2025 02:12 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:12 PM IST
सार
देहरादून पुलिस गौकशी और गौतस्करी में शामिल बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार सुबह टीम ने पंद्रह हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
देहरादून पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून पुलिस ने गौकशी के मामलों में वांछित शातिर बदमाश एहसान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पंद्रह हजार के इनामी एहसान (22) की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह सहसपुर क्षेत्र के तिमली धर्मावाला के पास पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोका गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीमों ने उसका पीछा किया, जिसके बाद तिमली के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को विकासनगर के अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंचे देहरादून एसएसपी और एसपी विकासनगर ने अस्पताल में अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। सहारनपु का रहना वाला गिरफ्तार बदमाश एहसान गौकशी के कई मामलों में शामिल रहा है। वह देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में वांछित था, साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी उस पर मामले दर्ज हैं।
अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
विकासनगर और पुरूवाला (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) में हुई गौकशी की घटनाओं में भी वह शामिल था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। रायपुर में हुई गौकशी की घटना में भी उसका नाम सामने आया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने 20 पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व, पहली सूची जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
पुलिस ने बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, 12 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की संगठित आपराधिक गतिविधियों पर जल्द ही पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।