{"_id":"687956d57b60775ec5077676","slug":"police-doubts-the-statement-of-the-watchman-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-741412-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चौकीदार के बयान पर पुलिस को नहीं भरोसा, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चौकीदार के बयान पर पुलिस को नहीं भरोसा, जांच जारी
Fri, 18 Jul 2025 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
त्यूणी में कार से 125 किलोग्राम डाइनामाइट और अन्य सामान पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने चौकीदार सीताराम और आरोपियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस को चौकीदार का बयान संदेहजनक लगा है। पुलिस की ओर से ठेकेदार और मैगजीन मालिक को लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया है। ठेकेदार से रोड कटिंग के टेंडर से संबंधी जानकारी भी मांगी गई है।
विवेचना अधिकारी व कोतवाली प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल से मिली जानकारी के अनुसार कालसी निवासी चौकीदार सीताराम से पूछताछ की गई। उसने बताया कि हिमाचल प्रदेश से तीन व्यक्ति डाइनामाइट लेने आ रहे हैं, इसकी जानकारी मैगजीन मालिक ने उसे दी थी। चार से पांच बजे के बीच पहुंचने वाले थे।
चौकीदार ने बताया कि तीनों व्यक्ति देर रात मैगजीन तक पहुंचे। तीनों ने उसे बताया कि बीच में सड़क मार्ग बंद हो गया था। इस कारण उन्हें पहुंचने में देरी हुई। चौकीदार ने बताया कि उसने तीनों को डाइनामाइट और अन्य सामान दे दिया और कहा कि बिल सुबह दे दिया जाएगा। तीनों को रात को पुलिस ने त्यूणी में पकड़ लिया। चौकीदार ने बताया कि भुगतान उसको ऑनलाइन किया गया था।
विज्ञापन
विवेचना अधिकारी ने बताया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश सिरमौर रोनहाट निवासी रोहित, शिमला जिले के बलग निवासी सुनील और सैडोली कोटखाई निवासी ने पूछताछ में बताया कि सड़क की कटिंग के लिए वह लोग डाइनामाइट लेकर जा रहे थे। तीनों ने चौकीदार की बताई कहानी को ही दोहराया। विवेचना अधिकारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि ठेकेदार को लाइसेंस और टेंडर संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। मैगजीन मालिक को भी नोटिस जारी कर लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। निर्माण साइट पर भी जाकर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि चौकीदार और आरोपियों के बयानों को संदेह के घेरे में रखते हुए जांच की जा रही है।