{"_id":"c0337c12e37e2b0ef9e3ebb0785ae46e","slug":"police-did-t-find-out-ramdev-s-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा रामदेव का भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा रामदेव का भाई
अमर उजाला, बहादराबाद, हरिद्वार
Updated Tue, 22 Oct 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योगपीठ फेज-दो में युवक को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत की तलाश में छापे मारे लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने कैमरों की रिकार्डिंग की फुटेज तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। पतंजलि से कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और उपस्थिति रजिस्टर को कब्जे में लेकर एक सुरक्षाकर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पढें, रामदेव के भाई पर अपहरण का मुकदमा
विज्ञापन
पतंजलि फूड पार्क में मामले की जांच
पुलिस ने पदार्था स्थित पतंजलि फूड पार्क में पहुंचकर भी मामले की जांच की। इस मामले में पुलिस ने रामदेव के भाई रामभरत के अलावा रमेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव पौजी थाना जुलाना जिला जींद हरियाणा को भी आरोपी बनाया है।
बीस-बीस हजार रुपये के मुचलके पर जमानत
रमेश को पुलिस ने सोमवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने रमेश को मंगलवार को एसीजेएम अर्चना सागर की कोर्ट में पेश किया। जहां से रमेश को बीस-बीस हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई।
पढें, कांग्रेस ड्रग और सैक्स रैकेट में फंसाना चाहतीः रामदेव
वहीं कथित पीड़ित युवक नितिन त्यागी के मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान हुए। एसपी सिटी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि रामभरत की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल वह मंगलवार को पुलिस छापों में नहीं मिला।