{"_id":"5c763720bdec22736514a4bd","slug":"police-constable-won-medals-at-world-sports-on-the-basis-of-artificial-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृत्रिम पैर के बल पर जवान ने वर्ल्ड स्पोर्ट्स में जीते पदक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
कृत्रिम पैर के बल पर जवान ने वर्ल्ड स्पोर्ट्स में जीते पदक
Sun, 03 Mar 2019 12:35 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
शरद जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बायां पैर खोने के बावजूद पीएसी के जवान शरद चंद्र जोशी ने यूनाईटेड अरब अमीरात में आयोजित वर्ल्ड स्पोर्ट्स में उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बैडमिंटन के सिंगल और डबल्स में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने मंगलवार को जोशी की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कांस्टेबल शरद जोशी का उच्च प्रदर्शन रहा। दो कांस्य पदक लेकर लौटने पर जोशी का पुलिस मुख्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान जोशी को नियमित अभ्यास कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि शरद चंद्र जोशी वर्ष 2005 से उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा हैं। वर्तमान में 31 वीं वाहिनी पीएसी में सेवारत हैं। 2015 में एक सड़क दुर्घटना में जोशी का बायां पैर चला गया था। उन्होंने कृत्रिम पैर के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन