फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police caught two boys and one girl from hotel in haridwar

होटल में कमरा लेने पहुंचे दो लड़के और एक लड़की, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गए थाने

Wed, 30 Aug 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 30 Aug 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
 police caught two boys and one girl from hotel in haridwar
demo pic - फोटो : demo

दो लड़के और एक लड़की होटल में कमरा लेने के ल‌िए पहुंचे। लेक‌िन उनरकी एक गलती ने उन्हें थाने पहुंचा द‌िया। अब तीनों माथा पीट रहे हैं। 

विज्ञापन


शिवमूर्ति चौक से चंद कदम की दूरी पर एक होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा काटा। क्षेत्रवासियों के हंगामा खड़ा होने पर कमरा लेने पहुंचे दो युवकों, एक महिला की मैनेजर से तू तू मैं मैं हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। 
विज्ञापन


हरिद्वार कनखल मार्ग पर पशु चिकित्सालय के ठीक सामने गली में एक चर्चित होटल है। सोमवार की दोपहर होटल में कुछ लोग कमरा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान क्षेत्रवासी एकत्र होकर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 police caught two boys and one girl from hotel in haridwar
hungama

क्षेत्रवासियों के हंगामा खड़ा कर देने पर युवकों एवं महिला ने कमरा खाली कर दिया फिर उन्होंने किराये की रकम मैनेजर से वापस मांगी। मैनेजर के किराया वापस न लौटाने की बात कहने पर हंगामा खड़ा हो गया।

​सूचना मिलने पर मायापुर चौकी प्रभारी रमेश सैनी मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे युवकों, महिला एवं मैनेजर को पुलिस कोतवाली ले गई। चौकी प्रभारी के अनुसार मैनेजर नवीन अग्रवाल निवासी होटल कन्हैया शिवमूर्ति, एक महिला और श्याम पुत्र रामपाल निवासी पायलट बाबा आश्रम के पास कनखल, दीपक पुत्र गौरी निवासी हेतलाकंडी असम हाल निवासी कनखल का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed