फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police caught maximum number of goons from Haridwar

Dehradun News: 32 महीनों में पुलिस ने हरिद्वार से पकड़े सबसे ज्यादा गुंडे

Thu, 21 Sep 2023 11:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Police caught maximum number of goons from Haridwar
समाज में भय फैलाने वाले गुंडा प्रवृति के अपराधियों पर सबसे ज्यादा हरिद्वार में कार्रवाई हुई है। यहां एक जनवरी 2021 से अगस्त 2023 तक प्रदेश में सबसे अधिक 642 गुंडा एक्ट में चालान हुए हैं। जबकि, सबसे कम चमोली में दो गुंडों पर कार्रवाई की गई है। पूरे प्रदेश में 1620 गुंडों के चालान किए गए। इसी तरह इनामी बदमाश भी हरिद्वार से ही सबसे ज्यादा पकड़े गए हैं।
विज्ञापन




डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने लगभग 32 महीनों के दौरान नशा तस्करी, इनामी और गुंडा एक्ट में हुई कार्रवाई की समीक्षा की है। गुंडा एक्ट में हुए चालान की बात करें तो सबसे ज्यादा हरिद्वार में 642 के चालान हुए हैं। जबकि, ऊधमसिंहनगर दूसरे नंबर पर 408 गुंडों पर कार्रवाई कर रहा। तीसरे नंबर पर नैनीताल पुलिस ने 228 और चौथे पर देहरादून पुलिस रही। दून पुलिस ने 161 गुंडों के चालान किए। उत्तरकाशी ने 23, टिहरी 08, रुद्रप्रयाग ने 06, पौड़ी ने 29, अल्मोड़ा ने 20 , बागेश्वर ने 09, चंपावत ने 68, पिथौरागढ़ ने 16 गुंडों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन









नशा तस्कर और इनामी बदमाशों की गिरफ्तार



जिला-नशा तस्कर-इनामी



उत्तरकाशी-144-09



टिहरी-112-08



चमोली-49-08



रुद्रप्रयाग-07-00



पौड़ी गढ़वाल -150-19



देहरादून-1432-132



हरिद्वार-795-356



अल्मोड़ा-181-20



बागेश्वर-103-08



चंपावत-65-42



पिथौरागढ़-216-08



नैनीताल-781-68



ऊधमसिंहनगर-869-133



जीआरपी-13-03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed