फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police caught Beef in meat shop roorkee three arrested

रुड़की: छापेमारी में मीट की दुकान से 120 किलो गोमांस बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 10 Sep 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 10 Sep 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Police caught Beef in meat shop roorkee three arrested
उत्तराखंड के रुड़की में भगवानपुर पुलिस ने चोल्ली गांव स्थित एक मीट की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। साथ ही तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर अन्य सामान भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोल्ली गांव स्थित एक मीट की दुकान पर गोमांस बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

Police caught Beef in meat shop roorkee three arrested
arresting

इस पर पुलिस ने सोमवार को सिकंदरपुर निवासी महमूद की मीट की दुकान पर छापेमारी कर महमूद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मीट की दुकान पर रखा करीब 120 किलो गोमांस बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान दुकान से अन्य सामान भी बरामद किया।

इस बीच मीट खरीदने आए लोग पुलिस की कार्रवाई देखकर मौके से फरार हो गए। एसओ राजीव चौहान ने बताया कि गोमांस बिक्री के मामले में सिकंदरपुर निवासी महमूद, आजाद और यूपी के सहारनपुर के गांव कराल्टी निवासी तालिब को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed