बैंक के साथ धोखाधड़ी कर रकम हड़पने वाले 19 किसानों पर मुकदमा दर्ज, ऐसे किया था फ्रॉड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काश्तकारों ने बैंक के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़प लिए। ऑडिट हुआ तब जाकर मामला खुला। इसके चलते बैंक ने 19 काश्तकारों पर केस दर्ज कराया है।
चकरपुर एसबीआई की शाखा के प्रबंधक द्वारा शनिवार को 19 काश्तकारों के खिलाफ दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ 420, 463, 467 व 468 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, बैंक के अधिकारियों द्वारा अभिलेखों की जांच के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने से पहले ही निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है।
एसबीआई के शाखा प्रबंधक अमित गर्ग ने कोतवाली पुलिस को 19 काश्तकारों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी थी। इन काश्तकारों पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी खसरा खतौनी लगाकर चार एकड़ जमीन को 14 एकड़ बनाया है। जो जमीन ऋण लेने के लिए दिखाई गई, मौके पर वह जमीन किसी और के कब्जे में है।
नोटरी वकीलों की फर्जी मुहरें लगाई गई हैं। एनओसी फर्जी लगाई गई है। फर्जी दस्तावेजों को लगाकर 1.26 करोड़ रुपये छह जुलाई 2010 से सात जनवरी 2017 के बीच फसली ऋण निकाला गया।
इन काश्तकारों पर दर्ज किया गया मुकदमा
इसका खुलासा बैंक के ऑडिट में तब हुआ, जब काश्तकारों को 10-10 लाख के ऋण जारी किए गए। शाखा प्रबंधक गर्ग ने बताया कि ऑडिट में मामला पकड़ में आने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक दयाकिशन आर्य और फील्ड ऑफिसर मनोज पांडे को निलंबित किया गया है।
किसानों को ऋण देने से पहले फील्ड ऑफिसर का कार्य मौके पर जाकर जमानत के तौर पर रखी गई जमीन का भौतिक सत्यापन, तहसील में खसरा खतौनी के रिकार्ड से मिलान करना होता है। ऑडिट में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच कराई जा रही है।
इन काश्तकारों पर दर्ज किया गया मुकदमा
हरवंश सिंह निवासी भड़ाभुडिया, बनवारी सिंह भूड़ाकिसनी, भूपेंद्र सिंह फुलैया, हरदेव सिंह गांगी, अमित सिंह गुरुखुड़ा, विष्णु सिंह फुलैया, जशरथ सिंह बानूसा, जसवीर सिंह गोझरिया, वचिन सिंह झनकट, सुरेश सिंह, रवीश सिंह, कलावती निवासी सबौर, मुकेश सिंह उलधन, अर्जुन सिंह गुरुखुड़ा, विक्रम सिंह उलधन, मुकेश, महेश सिंह, उरवेशवती निवासी पहेनिया, शांति देवी निवासी गुरुखुड़ा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।