फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Dumet shooting Case Police camp in UP to arrest Neetu

विकासनगर डुमेट गोलीकांड: नीटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने यूपी में डाला डेरा, लगातार दे रही दबिश

Fri, 01 Dec 2023 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2023 04:13 PM IST
सार

25 नवंबर को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के डुमेट गांव में गोलीकांड की घटना से पूरा पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र दहल गया था।

विज्ञापन
Vikasnagar Dumet shooting Case Police camp in UP to arrest Neetu
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

डुमेट गोलीकांड में फरार आरोपी नीटू अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम उत्तरप्रदेश में डेरा जमाई हुई है। टीम मुजफ्फरनगर सहित आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


25 नवंबर को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के डुमेट गांव में गोलीकांड की घटना से पूरा पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र दहल गया था। पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी और सर्चिंग अभियान चलाकर यूपी के मेरठ निवासी दो आरोपी विनीत उर्फ पुनीत और शुभम को रायपुर में जंगल के पास से पकड़ लिया था। एक आरोपी मुजफ्फरनगर के बिजोपुरा निवासी नीटू मौके से फरार हो गया था। वारदात में शामिल कालसी थाना क्षेत्र के लक्सयार निवासी राहुल और दसेऊ निवासी रोहित को भी पकड़ा था।
विज्ञापन


UKPSC: समूह-ग परीक्षाओं के दबाव में आयोग ने पांचवीं बार बदला कैलेंडर, पीसीएस समेत कई भर्तियों का पता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में बात सामने आई थी कि नीटू ही विनीत और शुभम को डुमेट गांव लेकर आया था। नीटू की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की थी। टीम यूपी में नीटू के रिश्तेदारों और परिचितों के घरो पर लगातार दबिश दे रही है।

उसके दूसरे राज्यों में रहने वाले रिशेतदारों और दोस्तों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, सर्विलांस टीम भी फरार आरोपी की टोह ले रही है। कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed