फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Big negligence Youth registered missing body was buried without identification Roorkee Uttarakhand news

पुलिस की बड़ी लापरवाही: युवक की गुमशुदगी दर्ज...बिना पड़ताल किए ही कब्रिस्तान में दफना दिया शव

Sat, 02 Mar 2024 03:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Mar 2024 03:32 PM IST
सार

13 फरवरी को लापता हुए शिवम की 15 को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। 17 फरवरी को गंगनहर से युवक का शव मिला। पुलिस ने बिना शिनाख्त कराए शव को दफना दिया।

विज्ञापन
Police Big negligence Youth registered missing body was buried without identification Roorkee Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुमशुदगी के मामले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने बिना पड़ताल किए युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर कब्रिस्तान में दफना दिया। युवक के हाथ पर धार्मिक चिह्न होने के बावजूद पुलिस ने रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार नहीं कराया। इससे नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से बाहर निकालकर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस अधिकारी मामले में संबंधित दरोगा के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी अमित शर्मा ने 15 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उसका भाई शिवम शर्मा स्नातक का छात्र है। वह 13 फरवरी से घर से लापता हो गया था। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही आसपास के थानों और कोतवाली से युवक के लापता होने की जानकारी उपलब्ध कराई थी। इस बीच 17 फरवरी को मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गंगनहर से एक शव को बरामद किया था। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर शव की फोटो डाली थी और उसे पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया था लेकिन पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलौर पुलिस ने गंगनहर से बरामद किया शव
नियमानुसार 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया। इसके बाद 21 फरवरी को पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने बिना पड़ताल किए ही शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। परिजन युवक की तलाश करते रहे। इस बीच परिजनों को जानकारी मिली कि एक युवक का शव मंगलौर पुलिस ने गंगनहर से बरामद किया है।
 

परिजन कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने शव का फोटो दिखाया तो परिजनों से उसे पहचान लिया। इस बीच परिजनों को पता चला कि पुलिस ने उसे लावारिस में दिखाते हुए कब्रिस्तान में दफना दिया है। इससे नाराज परिजनों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया और पुलिस पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही मामले की शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ेंUttaakhand News:  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार, 31 मार्च को हो रही थीं सेवानिवृत्त

वहीं, सूचना पर पहुंचे अपर तहसीलदार दयाराम की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर उसका अंतिम संस्कार कराया। उधर, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed