फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police beat manager in jail.

शराब पी तो उधेड़ दी मैनेजर की खाल

Thu, 13 Nov 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Nov 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
police beat manager in jail.

शराब पीने के बाद रात को टहलने निकले एक युवक को देहरादून पुलिस ने उठा लिया। कई घंटे हवालात में रखने के दौरान उसकी इतनी पिटाई की गई कि पूरा शरीर नीला पड़ गया।

विज्ञापन


बिना वजह पीटने के बाद पुलिस पर यह भी आरोप है कि युवक को छोड़ने के लिए 9500 रुपये वसूले गए। यूपी के बसपा विधायक के भतीजे और अमेरिका की एक कंपनी में एरिया मैनेजर पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यूपी के बड़ौत से बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के भतीजे राजीव दीक्षित लैबोरेटरी इक्विपमेंट्स बनाने वाली अमेरिका बेस्ड कंपनी एंजिला का एरिया मैनेजर हैं। बुधवार को राजीव दीक्षित ने डीजीपी बीएस सिद्धू, एसएसपी अजय रौतेला को शिकायती पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एक साल से वह नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के बिडौला में बतौर पेइंग गेस्ट रह रहे हैं। दीक्षित के अनुसार दस नवंबर की रात उन्होंने कमरे में शराब पी थी। रात करीब नौ बजे वह सिगरेट लेने निकले।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने की गालीगलौज
दीक्षित का कहना है कि वह सड़क पर पहुंचे ही थे कि दो चीता जवान वहां आ गए और रोक लिया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान दोनों गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट की और जबरन बाइक पर बिठाकर नेहरू कॉलोनी थाने ले गए।


दीक्षित का आरोप है कि थाने ले जाते ही उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसे हवालात में बंद कर पुलिसकर्मियों ने डंडों, पट्टों से निर्मम पिटाई की।

दीक्षित का कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बाद देर रात पुलिसकर्मियों ने 9500 रुपए लेकर उन्हें छोड़ दिया। किसी तरह चलकर वह कमरे पर पहुंचे। पिटाई की वजह से वह मंगलवार को उठ नहीं सके। बुधवार को परिचितों को जानकारी दी।

पुलिस द्वारा किसी युवक की पिटाई करने की कोई शिकायत अभी नहीं मिली है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराएंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अजय रौतेला, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed