फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested police constable doing protest.

‘मिशन आक्रोश’ को लेकर बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 12 Jan 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
police arrested police constable doing protest.

‘मिशन आक्रोश’ की चिंगारी को फिर हवा देने के आरोप में हरिद्वार की

विज्ञापन
ज्वालापुर पुलिस ने बर्खास्त सिपाही राकेश चंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई को सोमवार को पूरे दिन छिपाए रखा गया ताकि सिपाहियों में आक्रोश न पैदा हो जाए। गुपचुप ढंग से राकेश को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वर्ष 2007 से पहले भर्ती हुए सिपाहियों की वेतन विसंगति व एरियर को लेकर बीते साल सोशल साइट्स पर ‘मिशन आक्रोश’ चलाया गया था।

तब इस मामले में अगस्त में उत्तरकाशी पुलिस ने ज्वालापुर के सुभाषनगर में रहने वाले राकेश चंद्र को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे सिपाहियों को भड़काने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


‘मिशन आक्रोश’ को शांत करने के लिए डीजीपी बीएस सिद्धू ने तब कहा था कि यदि 31 दिसंबर, 2015 तक 2007 से पहले भर्ती हुए सिपाहियों की वेतन विसंगति एवं एरियर की समस्या का निराकरण नहीं होता है वे पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तिथि के बीत जाने के बाद भी मांग पूरी न होने पर तीन दिसंबर पर फेसबुक पर डाली गई पोस्ट ने एक बार फिर हलचल पैदा कर दी। इस पोस्ट में सीधे डीजीपी पर हमला बोला गया था और मांग पूरी न होने की बात प्रमुखता से लिखी गई थी।


इस पर एसएसआई कमल मोहन भंडारी की ओर से अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि मामले में कई अन्य पुलिसकर्मी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। इस दिशा में अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed