फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police arrested 33 people from casino running in hotel in Nainital

शराब, लड़कियां और जुआ: होटल में चल रहा था अवैध धंधा, 12 युवतियों समेत 33 गिरफ्तार, चार लाख की नकदी भी बरामद

Tue, 26 Sep 2023 10:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Sep 2023 10:24 PM IST
सार

होटल का मैनेजर छापे के बाद से फरार है। पकड़े गए सभी लोग दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, फरीदाबाद, हरियाणा और यूपी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Police arrested 33 people from casino running in hotel in Nainital
पुलिस की गिरफ्त में लड़कियां और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल-हल्द्वानी रोड स्थित होटल में चल रहे कैसीनो से पुलिस ने देर रात चार लाख की नकदी के साथ 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 12 बार बालाएं भी शामिल हैं जो जुआ खेल रहे लोगों को शराब परोस रहीं थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं होटल का मैनेजर छापे के बाद से फरार है। पकड़े गए सभी लोग दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, फरीदाबाद, हरियाणा और यूपी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा ने मंगलवार को यहां पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में तल्लीताल पुलिस ने सोमवार देर रात डोलमार स्थित होटल रिवर व्यू में छापा मारा। छापे के दौरान होटल में अवैध रूप से चल रहे कैसोनी का पर्दाफाश हुआ। सामने पुलिस को देख कैसीनो में जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। वे वहां से भागने की कोशिश करने लगे। एक व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहा जबकि पुलिस ने 12 युवतियों समेत 33 आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

एसएसपी मीणा ने बताया कि कैसीनो संचालक इंद्रापुरम, गाजियाबाद (यूपी) निवासी सूरज पाल गुप्ता समेत 33 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। मौके से चार वाहन भी बरामद हुए हैं जिन्हें सीज कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

कैसीनो में भारी मात्रा में मिला कैश व कैसीनो चिप्स
एसएसपी मीणा ने बताया कि छापे के दौरान कैसीनो के फड़ से चार लाख रुपये नकद बरामद किए। साथ ही पकड़े गए लोगों की तलाशी में उनके पास से एक लाख 68 हजार रुपये मिले। 3692 कैसीनो चिप्स, ताश की आठ गड्डियां व अलग-अलग ब्रांड की शराब की 12 बोतल और अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन

अवैध कैसीनो व अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि पुलिस जिले के सभी होटलों व रिजॉर्ट पर नजर बनाए हुए है। कहीं भी अवैध रूप से जुआ खेलने व अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायत मिली तो ठोस कार्रवाई होगी। बताया कि इस कार्य में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग से भी मदद मांगी जा रही है।

टीम को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की
एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस टीम की ओर से कैसीनो में 33 लोगों की गिरफ्तारी सराहनीय है। कहा कि टीम को 2500 रुपया नकद इनाम दिया जा रहा है। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में सीओ नितिन लोहनी, एसओ तल्लीताल रोहिताश सागर, ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व एसओजी प्रभारी राजबीर नेगी समेत 20 लोग टीम में मौजूद थे।

होटल किसका है यह अभी पता नहीं
एसएसपी ने बताया कि डोलमार स्थित रिवर व्यू होटल का स्वामी कौन है इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद होटल स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed