फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poisonous Liquor case nainital high court want answer from home Secretary

जहरीली शराब कांड : आईजी गढ़वाल के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट ने गृह सचिव से मांगा जवाब

Wed, 12 Jun 2019 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Jun 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Poisonous Liquor case nainital high court want answer from home Secretary
प्रतीकात्मक

रुड़की में जहरीली शराब से मौतों के मामले में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट ने गृह सचिव से अब तक की कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया है। पुलिस महानिरीक्षक ने कोर्ट को बताया था कि 15 अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और एक दरोगा को नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने मंगलवार को हरिद्वार निवासी प्रमोद शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई की। फरवरी में रुड़की क्षेत्र में जहरीली शराब से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कई लोगों की मौत हो गई थी। याचिका में शराब कांड की सीबीआई जांच कराने और जिला आबकारी अधिकारी के निलंबन की मांग की गई थी। इसके साथ ही आबकारी अधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज करने व इस कांड के जिम्मेदार कर्मियों पर 302 की धारा में मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed