फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poisonous Liquor case main accused father and son arrested told all truth 

शराब कांड के मुख्य आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, खुद बताया कैसे तैयार हुई थी 'मौत' की मदिरा

Tue, 12 Feb 2019 04:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Feb 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
Poisonous Liquor case main accused father and son arrested told all truth 
प्रेस कांफ्रेंस करते एसएसपी जनमेजय खंडूरी

उत्तराखंड के हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 से अधिक लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले शराब कांड के मुख्य आरोपी बाप-बेटे को भी पुलिस ने भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि सरदार हरदेव सिंह पुत्र सुखविंदर और सुखविंदर पुत्र आशा सिंह निवासी ग्राम पुंडेन, थाना गागलहेड़ी ने खुद अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने यह शराब कैसे तैयार की थी इसकी जानकारी भी दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि, रविवार को भी एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने सहारनपुर से शराब खरीदकर उत्तराखंड में बेचने के आरोप में एक बाप-बेटे को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सरदार हरदेव सिंह ने बताया कि पांच से छह दिन पहले अर्जुन पुत्र नारायण से एक ड्रम यानी 200 लीटर शराब 26000 रुपये में खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें से 50 लीटर शराब अलग निकालकर उसमें 50 लीटर पानी मिलाया गया था। उसका रंग दूधिया हो गया था। उसमें से 35 लीटर शराब बाल्लूपुर गांव के सोनू पुत्र फकीरा को बेची थी। साथ ही 35 लीटर शराब सहारनपुर के पिंटू को बेची थी। 30 लीटर शराब हमारा ही साथी सहारनपुर बेचने गया था। 

शराब में से काफी बदबू आने और रंग हल्का होने पर अर्जुन को 150 लीटर शराब वापस कर दी गई थी। इसी शराब को पीने से दोनों राज्यों में लोगों की मौत हुई है। इसलिए ही हम दोनों पिता-पुत्र फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में अर्जुन की तलाश की जा रही है। हरिद्वार जिले में रविवार को जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 34 पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed