फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji Tiger Reserve: Safari operators increased fare by Rupees 300

Rajaji Tiger Reserve: सफारी करना अब पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा भारी, संचालकों ने 300 रुपये बढ़ाया किराया

Mon, 31 Oct 2022 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 01:11 AM IST
सार

राजाजी टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोलने को लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों का दावा है कि 15 नवंबर से पहले सफारी की तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
Rajaji Tiger Reserve: Safari operators increased fare by Rupees 300
जंगल सफारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों का दीदार करने वाले पर्यटकों को अबकी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। सफारी संचालकों ने किराये में 300 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब पर्यटकों को 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में पर्यटकों को 300 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

विज्ञापन


Corbett National Park: 15 नवंबर को खुलेगा ढिकाला जोन, नाइट स्टे और डे सफारी के लिए 14 दिसंबर तक बुकिंग फुल
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व सफारी वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव शशि राणाकोटी का कहना है कि कोरोना संकट के चलते तीन साल से सफारी के किराये में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले साल जब सफारी संचालकों ने किराये की दरें 2500 रुपये प्रति गाड़ी तय करने की मांग उठाई थी तो तत्कालीन वन मंत्री ने सुझाव दिया था कि कोरोना के चलते इस साल मात्र सौ रुपये किराया बढ़ाया जाय, जबकि साल 2022 में पर्यटकों से प्रति सफारी 2500 रुपये लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणाकोटी ने बताया कि तीन साल के भीतर पेट्रोल के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में मात्र 2200 रुपये में पर्यटकों को सफारी कराना किसी भी सूरत में संभव नहीं है। किराये में बढ़ोतरी करना मजबूरी है। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बड़ोला से जानकारी चाही गई तो बात नहीं हो पाई। राजाजी रिजर्व में फिलहाल सफारी संचालकों द्वारा 72 गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

15 नवंबर से लें सफारी का भरपूर आनंद

राजाजी टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोलने को लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सफारी से जुड़े सभी मार्गों की मरम्मत के साथ ही झाड़ियों का कटान जारी है। अधिकारियों का दावा है कि 15 नवंबर से पहले सफारी की तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। राजाजी रिजर्व में सफारी के लिए उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों के बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। अब कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य हो चुकी हैं, तो रिजर्व बड़ी संख्या में पर्यटकों की आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed