फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PMRY incentive amount should not get stuck in technical glitches of bank Youth jobs Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: कहीं बैंक के तकनीकी पेंच में न फंस जाए प्रोत्साहन राशि, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना

Tue, 03 Mar 2026 01:39 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 03 Mar 2026 01:39 PM IST
सार

15 मार्च के बाद पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लेकिन कहीं बैंक के तकनीकी पेंच में प्रोत्साहन राशि न फंस जाए।

विज्ञापन
PMRY incentive amount should not get stuck in technical glitches of bank Youth jobs Uttarakhand news in hindi
प्रोत्साहन राशि - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रोजगार सृजन और युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। योजना तहत पहली बार नौकरी पाने वाले उत्तराखंड के करीब 31 हजार युवाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि 15 मार्च के बाद सीधे युवाओं के खाते में पहुंचेगी लेकिन अगर खाते की केवाईसी नहीं हुई तो यह राशि तकनीकी पेंच के चलते फंस सकती है।

विज्ञापन

इस योजना के तहत कर्मचारियों को सालभर में 15 हजार रुपये और कंपनियों को हर महीने अधिकतम तीन हजार रुपये मिलेंगे। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के अलावा कंपनियों का भी सत्यापन किया जा रहा है। अभी भी करीब 250 से अधिक खाताधारक ऐसे हैं जिनकी केवाईसी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


80 फीसदी कंपनियों ने योजना के लिए पंजीकरण किया
ऐसे में अभी भी इन खाताधारकों के पास मौका है कि वह अपने खाते की केवाईसी करवा ईपीएफओ से अपने खाते को लिंक कर सकते हैं।ईपीएफओ के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 उदित साह ने बताया कि जिने भी खाताधारकों की केवाईसी नहीं हो पाई है, उन्हें फोन कर सूचित किया जा रहा है। साथ ही कार्यालय के इंस्पेक्टर भी सीधे कंपनियों से संपर्क कर उन्हें इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ईपीएफओ की ओर से आयोजित होने वाली लोक अदालत में भी इस समस्या का समाधान किया जा रहा है। बताया कि प्रदेश भर में करीब 31 हजार युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। जबकि 80 फीसदी कंपनियों ने इस योजना के लिए पंजीकरण किया है।

दो भांगों में बांटी गई है योजना

योजना को दो भागों में बांटा गया है। भाग-ए पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं पर केंद्रित है। इसके तहत ईपीएफओ में पहली बार पंजीकरण कराने वाले कर्मचारियों को एक महीने का ईपीएफ वेतन (अधिकतम 15,000) दो किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त छह महीने की सेवा पूरी होने पर और दूसरी किस्त 12 महीने की सेवा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद मिलेगी। भाग-बी नियोक्ताओं के लिए है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इसके तहत नए कर्मचारियों को नियुक्त करने पर नियोक्ताओं को दो वर्षों तक 3,000 रुपये प्रतिमाह तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। विनिर्माण क्षेत्र में यह प्रोत्साहन तीसरे और चौथे वर्ष तक बढ़ाया जाएगा।

सीधे खाते में आएगी प्रोत्साहन राशि

योजना की प्रोत्साहन राशि सीधे कर्मचारी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से मिलेगी। अगर किसी कर्मचारी या नियोक्ता को डीबीटी से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर 0135-2620106, 0135-2723333 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर

इतना मिलेगा योजना का लाभ

ईपीएपफ वेतन स्लैब             नियोक्ता को लाभ (प्रति माह प्रति अतिरिक्त रोजगार)

10,000 रुपये तक             1,000 रुपये तक

20,000 रुपये तक             2,000 रुपये तक

20,000 से अधिक (एक लाख रुपये तक) 3,000 रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed