फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PMAYG: Uttarakhand tops in country

पीएमएवाईजी और मनरेगा में देश में अव्वल उत्तराखंड, लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्य किया पूरा

Mon, 16 Dec 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Dec 2019 08:47 AM IST
सार

  • उत्कृष्ट कार्य करने पर जाफरपुर पंचायत प्रधान वर्षा बाठला और वीडीओ सुधेंदु को व्यक्तिगत पुरस्कार
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय 19 दिसंबर को प्रदान करेगा पुरस्कार

विज्ञापन
PMAYG: Uttarakhand tops in country
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाईजी) में पात्र लाभार्थियों के आवासों का निर्माण कार्य पूरा करने में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर ऊधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत जाफरपुर की प्रधान वर्षा बाठला और आनंदखेड़ा पंचायत के वीडीओ सुधेंदु को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ग्राम्य विकास मंत्रालय की ओर से 19 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


सामाजिक आर्थिक जातीय गणना 2011 के आधार पर पीएमएवाईजी योजना के तहत प्रदेश में 12666 आवास विहीन लाभार्थी पात्र पाए गए। इसके सापेक्ष प्रदेश में 12325 लाभार्थियों के आवासों का कार्य पूरा किया गया। योजना में 540 भूमिहीन परिवारों में 491 को भूमि पट्टा और आवास आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

12300 शौचालय का निर्माण और 3920 लर्ग्थी

ग्राम्य विकास मंत्रालय ने योजना को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने में सभी राज्यों की रैकिंग की गई। जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों के आवासों को पूरा करने की श्रेणी में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान मिला है।

वहीं, योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार की श्रेणी में ग्राम पंचायत जाफरपुर की प्रधान वर्षा बाठला और ग्राम पंचायत आनंदखेड़ा (गदरपुर) के ग्राम विकास अधिकारी सुधेंदु को केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

पीएमएवाईजी योजना में मनरेगा के तहत भी 12300 शौचालय का निर्माण और 3920 लाभार्थियों को उज्जवला योजना के तहत एपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए गए। जबकि 8113 लाभार्थियों का पेयजल व 7733 को विद्युत कनेक्शन दिए गए। अपर सचिव ग्राम्य विकास राम बिलास यादव ने बताया कि पीएमएवाईजी योजना में प्रदेश को देश में पहला स्थान प्राप्त होना गौरव की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed