आखिर क्यों? ऋषिकेश में इस संत से मिलने आ रहे हैं PM मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को चंडीगढ़ जाने से पहले तीर्थनगरी ऋषिकेश आएंगे। यहां वह शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में कुछ समय स्वामी दयानंद गिरी के साथ बिताएंगे और फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
ऋषिकेश स्थित शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में स्वामी दयानंद गिरी रहते हैं। आजकल दयानंद गिरी कुछ अस्वस्थ चल रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री उनसे मुलाकात करने आ रहे हैं।
अब अंग्रेज भी कहते हैं वेलकम : भट्ट
उधर, काशीपुर में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कहा कि भारत देश में अब ऋषि पैदा हो गया है, जिसकी वजह से भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। अब अंग्रेज भी भारतवासियों को आने का न्यौता देते हैं और कहते हैं वेलकम।
सोमवार को यहां पर सुरक्षा बंधन बीमा योजना कार्यक्रम में भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर पूरे देश में योग को लोग जानने लगे है। 40 मुस्लिम देशों ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर योग को अपनाया है।
PM मोदी की जमकर की तारिफ
संगठन मंत्री संजय ने कहा कि मात्र 12 रुपए में दो लाख रुपए तक बीमा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का करा रही है। यहां पर मौजूद सभी महिलाओं को दायित्व बनता है। वह अपने मोहल्ले की पांच-पांच अन्य महिलाओं का भी बीमा करवाएं और भाजपा की इस योजना का प्रचार-प्रसार करें।
वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे गरीबों के लिए नि:शुल्क खाता खुलवाया। जिससे गरीब साहूकारों के कर्ज के बोझ से बच सकें। अब वह महिलाओं के लिए बीमा योजना लेकर आए हैं।
इसी तरह आने वाले समय में और भी बहुत सारी योजनाएं मोदी की तरफ से गरीबों के लिए होंगी। वहां एक हजार से अधिक महिलाओं का बीमा किया गया। इस दौरान भाजपा नेता आशीष गुप्ता, राम मेहरोत्रा, सीमा चौहान, जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, गुरुविंदर सिंह चंडोक, राजदीपिका मधुर, रवि पाल आदि मौजूद रहे।