फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi may conduct live inspection of Kedarnath reconstruction work on September 22

Uttarakhand: पीएम मोदी ने की बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा, इन मुद्दों पर हुई बात

Thu, 22 Sep 2022 07:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Sep 2022 07:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल माध्यम से श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से इस बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi may conduct live inspection of Kedarnath reconstruction work on September 22
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि श्री केदारनाथ के निकटवर्ती स्थानों को भी आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना होगा। वासुकीताल, गरुड़ चट्टी, लिंचोली और उनके आस-पास श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से क्या किया जा सकता है, इसका पूरा प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने बदरीनाथ के आसपास के क्षेत्रों को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए भी योजनाएं बनाने को कहा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल माध्यम से श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से इस बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री ने बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन


केदारनाथ के निकटवर्ती स्थानों को भी आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने होंगे। इसके लिए आस-पास क्षेत्र में भी विकास कार्य करने होंगे। रामबाड़ा और केदारनाथ के बीच श्रद्धालुओं को ठहरने एवं कौन सी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं, इस ओर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Khel Mahakumbh: उत्तराखंड में दो अक्तूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे शुभारंभ

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बदरीनाथ एवं केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्य रात-दिन हो रहे हैं। दिसंबर 2023 तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष अभी तक 35 लाख से अधिक पंजीकृत श्रद्धालु चारधाम यात्रा में आ चुके हैं। 

माणा गांव व उसके आसापास रूरल टूरिज्म विकसित हो

प्रधानमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों को मॉडल के रूप में विकसित करने की भी योजना बनाई जाए। माणा गांव एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को रूरल टूरिज्म के लिए विकसित करने की दिशा में भी ध्यान दिया जाए। इनमें स्थानीय कल्चर एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर ईकोनॉमी का अच्छा मॉडल बनाया जा सकता है। 


डॉक्टरों का ज्यादा से ज्यादा लें सहयोग

प्रधानमंत्री ने कहा कि केदारनाथ एवं बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सेवकों एवं डॉक्टरों से भी अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए। सरकारी व्यवस्थाओं के साथ जन सहयोग भी जरूरी है।

आध्यात्मिक पर्यटन स्थल बनाने का रोडमैप तैयार

संस्कृति मंत्रालय ने केदारनाथ में आध्यात्मिक पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए योजना बनाई है। बैठक में सचिव संस्कृति, गोविंद मोहन ने इसका एक प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि केदारनाथ के लिए संस्कृति मंत्रालय चार प्रकार के कार्य जल्द शुरू करेगा।

ये चार कार्य शुरू करेगा संस्कृति मंत्रालय

सोनप्रयाग में ओरिएंटेशन सेंटर की स्थापना, रामबाड़ा, छोटी लिंचोली, बड़ी लिंचोली एवं चन्नी कैंप में चिन्तन स्थल (ध्यान स्थल), केदारनाथ में शिव उद्यान एवं केदारनाथ में श्री केदार गाथा म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। इन सभी कार्यों की पूरी योजना बनाकर तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed