फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi Honored Uttarakhand to Krishi Karman Award karnataka

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा, दी पांच करोड़ रुपये की धनराशि 

Fri, 03 Jan 2020 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jan 2020 08:45 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री ने सीएम त्रिवेंद्र और कृषि मंत्री सुबोध को दिया अवार्ड
  • बंगलुरू में आयोजित हुए समारोह में दो किसान भी सम्मानित 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Honored Uttarakhand to Krishi Karman Award karnataka
सीएम त्रिवेंद्र को पुरस्कार देते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 वर्ष 2017-18 का कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान किया है। कर्नाटक के तुमकुर में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने यह अवार्ड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को प्रदान किया।

विज्ञापन


प्रथम पुरस्कार के तहत प्रदेश को पांच करोड़ रुपये की धनराशि भी दी गई। समारोह में राज्य के दो प्रगतिशील किसानों, कपकोट की कौशल्या और भटवाड़ी के जगमोहन राणा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री मोदी के वर्ष 2022 तक कृषकों की आय दोगुना करने के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ प्रयासरत है। प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों की संख्या 8.38 लाख है, जिनमें से 6.84 लाख कृषक लाभान्वित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 23 विभागों की 212 परियोजनाएं शामिल

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में परंपरागत एवं पौष्टिक फसलों की खेती होती है, जो कि असिंचित दशा में भी अच्छा उत्पादन दे सकती है। उत्तराखंड को जैविक प्रदेश बनाने के लिए प्रथम चरण का कार्य शुरू हो चुका है। कृषि यंत्रीकरण के तहत अब तक 755 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए जा चुके हैं। 

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 23 विभागों की 212 परियोजनाओं को शामिल किया गया है। जंगली जानवरों से फसलों की क्षति रोकने के लिए आठ गांव में 183 किलोमीटर घेरबाड़ का कार्य किया गया है।

प्रदेश में हिल सीड बैंक की परियोजना शुरू की गई है। मृदा एवं जल संरक्षण के लिए दो वर्षों में जल संचय संरचनाओं के निर्माण से 2250 हेक्टेयर सिंचन क्षेत्रफल बढ़ा है। प्रदेश में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 तक समस्त कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

मंडियों में आनलाइन ट्रेड को प्रोत्साहित करने के लिए मंडी शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed