फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra modi Ask Truth Ayushman yojana form uttarakhand Patient suraj

पीएम मोदी ने देवभूमि के सूरज से जाना उत्तराखंड में आयुष्मान का सच, देखी योजना की परफॉरमेंस

Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi Ask Truth Ayushman yojana form uttarakhand Patient suraj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

अटल आयुष्मान योजना के एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से आयुष्मान में मिले इलाज का सच जाना। योजना में मुफ्त इलाज करा चुके प्रदेश से एक मात्र पिथौरागढ़ जिले के लाभार्थी सूरज कुमार को पीएम से मिलने का मौका मिला।

विज्ञापन


आयुष्मान योजना में सूरज की न्यूरो सर्जरी की गई थी। वहीं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की परफॉरमेंस देखी। योजना में धोखाधड़ी के मामलों को पकड़ने और सरकार की ओर से की गई कार्रवाई की मोदी ने तारीफ की। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 23 सितंबर, 2018 को देश में गरीबों के लिए अटल आयुष्मान योजना शुरू की थी। योजना के एक साल होने पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अटल आयुष्मान आरोग्य मंथन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर से आए 33 लाभार्थियों से मुलाकात कर योजना की हकीकत को जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड से हुआ निशुल्क इलाज

इसमें उत्तराखंड से पिथौरागढ़ के 25 वर्षीय सूरज कुमार का चयन किया था। सूरज ने पीएम को बताया कि उसे पिछले कई सालों से गर्दन में दर्द की समस्या थी। अस्पताल में इलाज कराने गया तो डॉक्टरों ने बताया कि रीढ़ से संबंधित बीमारी है और न्यूरो सर्जरी होनी है। पिता पैनी राम खेतीबाड़ी करते हैं।

 

परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने से पिता के लिए इलाज कराना संभव नहीं था। लेकिन गोल्डन कार्ड से उसका निशुल्क इलाज हुआ है। जरूरतमंद लोगों के लिए आयुष्मान बहुत ही अच्छी योजना है। कार्यक्रम में राज्य अटल आयुष्मान योजना के अध्यक्ष डीके कोटिया ने प्रदेश में आयुष्मान के संचालन के बारे में जानकारी दी।

 

उत्तराखंड में प्रदेश सरकार ने आयुष्मान योजना में 23 लाख परिवारों को शामिल किया है। कार्यक्रम में उत्तराखंड में आयुष्मान योजना में फ्राड मामलों की गई कार्रवाई का प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसकी मोदी ने सराहना की है। कार्यक्रम में राज्य आयुष्मान योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान, योजना के निदेशक(प्रशासन) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed