उत्तराखंड में इन्हें मिलेगा पंचायत सशक्तिकरण सम्मान, PM मोदी करेंगे सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख विकासनगर तारा देवी और ग्राम पंचायत केदारावाला के ग्राम प्रधान इमरान खान का चयन पंचायत सशक्तिकरण पुरुस्कार के लिए किया गया है।
आगामी 24 अप्रैल को लखनऊ के लोहिया पार्क में आयोजित होने वाले पंचायत सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों जनप्रतिनिधियों को इस पुरुस्कार से सम्मानित करेंगे। इस सम्मेलन में देश के कई राज्यों के जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
पहले भी मिल चुका है सम्मान
पुरुस्कार के तहत ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान को अपनी-अपनी पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए धनराशि मुहैया कराईजाएगी। विकासनगर प्रखंड से दो-दो जनप्रतिनिधियों का चयन इस पुरुस्कार के लिए होने से होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
मालूम हो कि ग्राम पंचायत केदारावाला के ग्राम प्रधान इमरान खान को इससे पहले भी पंचायत सुदृढीकरण के लिए कई पुरुस्कार मिल चुके हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा का काम कर रही है।