फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Visit: Nelang Jadung of Uttarkashi and Timmersain of Chamoli district will be equipped with facilities

PM Modi: सीमावर्ती गांवों से उपेक्षा की धुंध छंटी, प्रधानमंत्री ने बिखेरी विकास किरण, जादूंग की मुराद हुई पूरी

Fri, 07 Mar 2025 02:01 PM IST
रेनू सकलानी विजय लक्ष्मी भट्ट, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजय लक्ष्मी भट्ट, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Mar 2025 02:01 PM IST
सार

जादूंग गांव के लोग जिन्हें युद्ध के दौरान उत्तरकाशी के डुंडा और बगोरी में बसाया गया था, वे लंबे समय जादूंग को दोबारा आबाद करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजा था। आज प्रधानमंत्री ने जादूंग गांव को विकसित करने की बात कहकर उनकी मुराद पूरी की।

विज्ञापन
PM Modi Visit: Nelang Jadung of Uttarkashi and Timmersain of Chamoli district will be equipped with facilities
हर्षिल की खूबसूरत वादियों को निहारते पीएम मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशकों से उपेक्षित उत्तरकाशी के नेलांग, जादूंग और चमोली जिले के टिम्मरसैंण को विकसित करने की बात कह कर इन स्थलों की पहचान पर छायी धुंध को हटाकर उम्मीद की किरण बिखेरी है। उन्होंने उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे में राज्य स्थित नए पर्यटन स्थलों के विकसित करने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्यभर में 50 नए पर्यटक स्थलों को सुविधा संपन्न बनाए जाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले के नेलांग और जादूंग गांव भारत-चीन युद्ध के बाद से वीरान हो गए थे। जादूंग गांव के लोग जिन्हें युद्ध के दौरान उत्तरकाशी के डुंडा और बगोरी में बसाया गया था, वे लंबे समय जादूंग को दोबारा आबाद करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजा था। आज प्रधानमंत्री ने जादूंग गांव को विकसित करने की बात कहकर उनकी मुराद पूरी की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में नेलांग और चमोली जिले के टिम्मरसैंण का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

देश का अंतिम शिवालय है टिम्मरसैंण

चमोली जिले के भारत तिब्बत सीमा से लगी नीती घाटी में टिम्मरसैंण गुफा है, जिसमें बर्फ के शिवलिंग का आकार उभरता है। स्थानीय लोग इसे बाबा बर्फानी के नाम से बुलाते हैं। नीती गांव से तीन किमी पहले पैदल दूरी तय करने के बाद बाबा बर्फानी की गुफा में पहुंचा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Avalanche Warning:  उत्तराखंड के इन तीन जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने दी हिमस्खलन की चेतावनी

टिम्मरसैंण महादेव को देश का अंतिम शिवालय माना जाता है। प्रधानमंत्री ने अपने दौरे में टिम्मरसैंण का जिक्र कर स्थानीय लोगों में तीर्थाटन और पयर्टन बढ़ने की उम्मीद जगी है। कागा गांव के पूर्व प्रधान व प्रशासक पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि उम्मीद है कि अब जल्द यहां बुनियादी सुविधा जुटेंगी और देश का अंतिम शिवालय पहला जाना जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed