फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi visit confirmed departments got into action PM accepted request to inaugurate National games

Uttarakhand: पीएम मोदी का दौरा तय होते ही हरकत में आए विभाग, राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी तैयारियों में आई तेजी

Thu, 09 Jan 2025 12:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:57 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रहे गए। इस बीच पीएम मोदी के राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन करने की पुष्टि के बाद खेल विभाग के स्तर भी बैठकों के दौर शुरू हो गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, पीएम ने खेलों के शुभारंभ का अनुरोध स्वीकार लिया है।

विज्ञापन
PM Modi visit confirmed departments got into action PM accepted request to inaugurate National games
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरा तय होते ही सरकारी अमले हरकत में आ गए हैं। विभागों के स्तर पर राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी अलग-अलग तैयारियों को परवान चढ़ाने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उच्चाधिकारियों के साथ पीएम के दौरे के दौरान सुरक्षा इंतजाम को लेकर बैठक की। खेल विभाग के स्तर भी बैठकों के दौर शुरू हो गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, पीएम ने खेलों के शुभारंभ का अनुरोध स्वीकार लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन तय हो गया है, शेड्यूल आधिकारिक तौर पर आना बाकी है, लेकिन खेल सचिवालय में उनके आने की संभावना को लेकर बुधवार से बैठकें शुरू हो गईं। देर शाम खेल सचिवालय में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम से वनडे सीरीज खेलेंगी राघवी बिष्ट, 10 जनवरी से राजकोट में होगी शुरू

इस दौरान पीएम सुरक्षा और भव्य स्वागत की तैयारियों पर चर्चा हुई। शुभारंभ पर स्टेडियम में कितनी लेयर के सुरक्षा इंतजाम होंगे, आम लोगों की एंट्री, वीआईपी और वीवीआईपी एंट्री, पास सिस्टम आदि को लेकर चर्चा हुई। पीएम सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार या शुक्रवार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और खेल सचिवालय के अधिकारियों के बीच भी बैठक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed