फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Raghvi Bist will play ODI series with Indian team against Ireland in Rajkot

Uttarakhand: आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम से वनडे सीरीज खेलेंगी राघवी बिष्ट, 10 जनवरी से राजकोट में होगी शुरू

Wed, 08 Jan 2025 10:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Jan 2025 10:51 PM IST
सार

सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी 10 जनवरी से राजकोट में शुरू होने वाली सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

विज्ञापन
Uttarakhand Raghvi Bist will play ODI series with Indian team against Ireland in Rajkot
राघवी बिष्ट - फोटो : BCCI

विस्तार

साल 2022 के महिला अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाकर कीर्तिमान रचने वाली उत्तराखंड की बेटी राघवी बिष्ट एक बार फिर भारतीय टीम के लिए खेलेंगी। उनका चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। वह तीन मैचों की वनडे सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ खेलती नजर आएंगी। यह सीरीज 10 जनवरी से राजकोट में शुरू होगी।

विज्ञापन


मूल रूप से टिहरी जिले के चंगोरा गांव की रहने वाली राघवी बिष्ट पहले भी भारतीय टीम के लिए खेल चुकी हैं। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महिम वर्मा ने कहा, भारतीय टीम को राघवी बिष्ट के रूप में एक उभरता स्टार खिलाड़ी मिल गया है। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी 10 जनवरी से राजकोट में शुरू होने वाली सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। धुरंधर बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम का नेतृत्व करेंगी। इससे पहले राघवी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था और पिछले साल ही उन्होंने इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन

Kabaddi Championship: सीएम धामी बोले- छात्र जीवन में कबड्डी खेली, आज राजनीति में मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है भारतीय टीम के खिलाड़ी
टीम में स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), राघवी बिष्ट, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, टिटास साधु, साइमा ठाकोर और सयाली सतघरे शामिल हैं। पहला वनडे 10, दूसरा 12 और तीसरा 15 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed