फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi virtual inaugurated and foundation stone laying 36 crore Rupees nine schemes for Uttarakhand

Uttarakhand: पीएम मोदी ने दी 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात, वर्चुअल किया लोकार्पण व शिलान्यास

Sun, 25 Feb 2024 09:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Feb 2024 09:48 PM IST
सार

Uttarakhand News: पीएम मोदी ने 37.13 करोड़ लागत की स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 87.4 लाख की लागत से प्रदेश को दो मोबाइल लैब की शुरूआत की।

विज्ञापन
PM Modi virtual inaugurated and foundation stone laying 36 crore Rupees nine schemes for Uttarakhand
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं को सौगात दी। रविवार को राजकोट से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से छह स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास और दो योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता जांच के लिए मोबाइल लैब की शुरूआत की।

विज्ञापन


रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीएम मोदी ने 37.13 करोड़ लागत की स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 87.4 लाख की लागत से प्रदेश को दो मोबाइल लैब की शुरूआत की। इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत 20.35 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा सत्र: उपद्रवियों पर कसेगी नकेल, सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक लाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

4.05 करोड़ की लागत से उत्तरकाशी जिले के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1.98 करोड़ की लागत से उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हास्टल का शिलान्यास किया। हरिद्वार में 9.88 करोड़ से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उद्घाटन किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। इन योजनाओं से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, एनएचएम मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed