फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pm Modi Uttarkashi Visit Mukhba village will be decorated with flowers to welcome prime minister

Uttarkashi: पीएम मोदी के स्वागत के लिए फूलों से सजेगा मुखबा गांव, पर्यटन सचिव ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

Mon, 17 Feb 2025 03:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Feb 2025 03:14 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi Uttarkashi Visit Mukhba village will be decorated with flowers to welcome prime minister
पीएम मोदी - फोटो : PTI

पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने मुखबा और हर्षिल में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि पीएम के दौरे के लिए गंगोत्री मंदिर के साथ ही पूरे गांव को फूलों से सजाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति और ग्राम पंचायत के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

विज्ञापन

पीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने मुखबा पहुंचे पर्यटन सचिव ने वहां पर गंगा जी की विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने गांव में व्यू प्वाइंट निर्माण, रंग रोगन, पैदल मार्ग निर्माण आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव को सजाने और पीएम को स्थानीय हस्तशिल्प से बना उपहार दिए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...PM Modi Uttarkashi Visit:  नया आयाम...प्रधानमंत्री करेंगे विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने हर्षिल में जनसभा स्थल, बगोरी हेलिपैड, सड़क और पार्किंग स्थलों के साथ प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को जनसभा स्थल पर व्यवस्थाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प से बने सामानों को प्राथमिकता देने को भी कहा।


उन्होंने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पीएम के पूजा और स्वागत योजना पर चर्चा की। इस मौके पर मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल, सीडीओ एसएल सेमवाल, पीएल शाह, केके जोशी, हरीश पांगती आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed