फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Uttarakhand Visit: Security agencies alert on Nepal border in Pithoragarh police increase patrolling

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

Thu, 28 Sep 2023 12:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Sep 2023 12:30 AM IST
सार

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री का 11 और 12 अक्तूबर को आदि कैलाश, नारायण आश्रम में भ्रमण और पिथौरागढ़ में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit: Security agencies alert on Nepal border in Pithoragarh police increase patrolling
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्तूबर में पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। नैनीसैनी हवाई अड्डे से लेकर प्रस्तावित जनसभा स्थल सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम तक प्रत्येक घर, कार्यालय, निजी कार्यालय सभी जगह पुलिस लोगों का सत्यापन कर रही है।

विज्ञापन


धारचूला के नारायण आश्रम, आदि कैलाश आदि स्थानों पर भी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का 11 और 12 अक्तूबर को आदि कैलाश, नारायण आश्रम में भ्रमण और पिथौरागढ़ में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 11 को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे पीएम मोदी, चौदास घाटी के लोगों को दौरे से जगी विकास की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पांगला पुलिस और एसएसबी ने भी नेपाल सीमा पर कांबिंग की। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में मादक पदार्थों, अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। झूलाघाट पर भी एसएसबी और पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही है।

मायावती आश्रम भी आ सकते हैं पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मायावती आश्रम भी आ सकते हैं। बुधवार को डीएम नवनीत पांडे के नेतृत्व में जिले के आला अधिकारियों ने लोहाघाट जीआईसी खेल मैदान, छमनियां स्टेडियम, फोर्ती हेलीपैड, मायावती आश्रम का निरीक्षण किया।

डीएम पांडेय ने किसी का नाम लिए बिना बताया कि अक्तूबर के पहले पखवाड़े में देश के किसी बड़े वीवीआईपी के आने को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासन ने मायावती आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानंद महाराज से वार्ता की। डीएम ने अधिकारियों को निरीक्षण के बाद जरूरी दिशा निर्देश दिए है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed