{"_id":"69c2c9ed1d66b3fc9d083f21","slug":"pm-modi-to-visit-uttarakhand-in-april-preparations-for-the-proposed-tour-are-already-underway-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Uttarakhand Visit: अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर हलचल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Uttarakhand Visit: अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर हलचल शुरू
Tue, 24 Mar 2026 11:10 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:10 PM IST
सार
देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड बन कर तैयार है। लंबे समय से इसके उद्घाटन की चर्चा है। प्रधानमंत्री मोदी का अप्रैल माह में उत्तराखंड का दौरा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अप्रैल माह में प्रस्तावित उत्तराखंड के दौरे की तैयारियों के लिए हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जनसभा स्थल के चयन के लिए चंद्रबनी क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड बन कर तैयार है। लंबे समय से इसके उद्घाटन की चर्चा है। प्रधानमंत्री मोदी का अप्रैल माह में उत्तराखंड का दौरा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से दौरा तय नहीं है। प्रधानमंत्री देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का उद्धाटन कर सकते हैं। इसे देखते हुए शासन व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली-दून-एक्सप्रेस वे: अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, केदारनाथ धाम के कपाटोद्घघाटन पर हैं आ सकते
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए चंद्रबनी क्षेत्र में जगह देखी जा रही है। जिलाधिकारी व एसएसपी ने इस चंद्रबनी क्षेत्र में खाली जगह का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला प्रशासन की ओर से स्थान का चयन कर सरकार को भेजा जाएगा।