{"_id":"61fedf78177ee10ce06f01b6","slug":"pm-modi-to-perform-sangam-aarti-in-devprayag-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022 : अगले सप्ताह देवप्रयाग में संगम आरती करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022 : अगले सप्ताह देवप्रयाग में संगम आरती करेंगे पीएम मोदी
Sun, 06 Feb 2022 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:05 AM IST
सार
पीएम मोदी के दौरे से भाजपा को कई सीटों पर मिल सकती है संजीवनी। 10 व 11 फरवरी को देवप्रयाग आने की संभावना।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह देवप्रयाग में संगम आरती कर सकते हैं। उनका 10 व 11 फरवरी को भागीरथी और अलकनंदा नदी के संगम देवप्रयाग आने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। मोदी के दौरे से भाजपा को कुछ कमजोर सीटों पर संजीवनी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में पार्टी की चुनावी संभावनाओं के बारे में अंदरखाने मिली जानकारी पर भाजपा के रणनीतिकार चिंतित और सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश में कुछ सीटों पर भाजपा की स्थिति चिंताजनक है। संगठन में इस बात की आवश्यकता महसूस की जा रही है कि मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो-तीन दौरे होने से कमजोर सीटें भी भाजपा के पक्ष में आ सकती है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक मोदी हरकी पैड़ी पर आरती करने के बजाए देवप्रयाग संगम स्थल पर आरती कर सकते हैं। उनका 10 व 11 फरवरी को आने की संभावना है। देवप्रयाग से ही मोदी वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं। मोदी के दौरे को लेकर भाजपा भी अप्रत्यक्ष रूप से तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
गढ़वाल के बाद भाजपा कुमाऊं में भी मोदी का चुनावी दौरा कराने की तैयारी कर रही है। हालांकि भाजपा ने 7 से 11 फरवरी क पीएम मोदी के प्रदेश की पांच लोक सभा सीटों में वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम तय कर दिए हैं। जिसमें लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चार स्थानों पर एक-एक हजार लोगों को मोदी संबोधित करेंगे।
भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। 6 फरवरी से दो दिवसीय दौरे के पहले दिन नड्डा गंगोत्री से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। इसके बाद सहसपुर और डोईवाला विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।