केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचते ही पीएम मोदी के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ के कपाट खुलने के दिन धाम पहुंचे। वे मंदिर के कपाट खुलने के करीब पंद्रह मिनट बाद धाम में पहुंचे। नौ बजकर 33 मिनट पर उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया।
जहां पूजा अर्चना के बाद मंदिर समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मंदिर प्रांगण के भ्रमण के बाद उन्होंने गढ़वाली व्यंजन का स्वाद चखा। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्यपाल केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी वहां मौजूद रहे।
स्वागत के बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एमआई 17 विमान से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं।
ये है वह उपलब्धि
वहीं, केदारनाथ में वेद मंत्रोंचार के बीच आठ बजकर 40 मिनट पर पूर्व द्वार खोले गए। फिर विधिविधान के साथ आठ बजकर 53 मिनट पर केदारनाथ के कपाट भी खोले गए। कपाट खुलते ही बाबा केदार के जयकारों के साथ पूरा केदारनाथ धाम गुंजायमान हो उठा। कपाट खुलने के साथ ही पूजा अर्चना हुई। इस मौके पर सैंकड़ो श्रद्वालु मौजूद रहे।
आगे जानिए, केदारनाथ में उनके नाम कौन सी उपलब्धि जुड़ गई। इससे पहले कोई प्रधानमंत्री ऐसा नहीं कर पाए।
केदारनाथ मंदिर के समीप चौपर पर पीएम मोदी का विमान ठीक नौ बजकर आठ मिनट पर पहुंचा। नौ बजकर 33 मिनट पर पीएम मोदी ने मंदिर में प्रवेश करने से पूर्व विजिटर बुक में हस्ताक्षर किए। मोदी ने सबसे पहले मंदिर के अंदर गर्भगृह के दर्शन किए।
उनके अंदर जाते ही पूजा शुरू हुई। इस वर्ष केदारनाथ मंदिर में कपाट खुलने के बाद गर्भगृह में दर्शन करने वालों में पीएम मोदी सबसे पहले व्यक्ति हैं। मंदिर के कपाट खुलने और गर्भगृह में सबसे पहले पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने पीएम मोदी। ऐसा करने वाले वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।
पीएम को भेंट करेंगे रोट और अरसे
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर केदारपुरी को छावनी में तब्दील कर दिया है। पूजा अर्चना के बाद मोदी मंदिर से बाहर आए। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्घालुओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
पूजा के बाद बाहर आने पर केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से पीएम को शॉल भेंट किया गया। इसके अलावा मंदिर समिति ने उन्हें 70 साल पुरानी गौमुख की तस्वीर भी भेंट की। इसके बाद उन्हें पहाड़ी अरसे और कलेऊ भी भेंट किए गए। अरसे को चावल से बनाया जाता है।
AUTV SPL: केदार की कोप में छिपे रहस्यों से पर्दा उठेगा
इस मौके पर केदारनाथ में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पीएम मोदी कपाट खुलने के दिन ही केदारनाथ पहुंचे।
केदारनाथ में पीएम के लिए नाश्ता
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि कपाट खुलने की परंपरा को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से यादगार बनाया गया है।
केदारनाथ में पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी को नाश्ते के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से खास तैयारी की गई है। चौलाई के लड्डू और गढ़वाल के खास व्यंजन पीएम को परोसे गए।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस समय केदारनाथ में मौसम साफ है। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद बारिश और बर्फबारी के आसान हैं। पीएम मोदी 11 बजकर 45 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वह पतंजलि रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे।