फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi mentioned art of Puran Singh Rathore in Mann Ki Baat Bageshwar Uttarakhand news in hindi

Mann Ki Baat: पूरन की कला की चर्चा से बागेश्वर का नाम रोशन, बोले पीएम- उत्तराखंड की लोक विधा में फूंकी नई जान

Sun, 26 Feb 2023 02:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Feb 2023 02:18 PM IST
सार

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में बागेश्वर के दृष्टि बाधित लोक विधा के जानकार राठौर की कला का जिक्र किया। पूरन ने उत्तराखंड की लोक विधा जागर, न्योली, हुड़काबौल के साथ ही राजुला मालूशाही लोक गाथा के गायन में महारत हासिल की है।

विज्ञापन
PM Modi mentioned art of Puran Singh Rathore in Mann Ki Baat Bageshwar Uttarakhand news in hindi
पीएम मोदी ने मन की बात में राठौर की कला का कियाजिक्र - फोटो : एएनआई/ अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर के दृष्टि बाधित लोक विधा के जानकार पूरन सिंह राठौर का नाम रविवार को  राष्ट्रीय फलक पर छा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार विजेता पूरन सिंह राठौर की कला का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड की लोक विधा में नई जान फूंकी है।

विज्ञापन


 प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरन ने उत्तराखंड की लोक विधा जागर, न्योली, हुड़काबौल के साथ ही राजुला मालूशाही लोक गाथा के गायन में महारत हासिल की है। उन्होंने उत्तराखंड के लोक संगीत में कई पुरस्कार जीते हैं। पीएम ने लोगों से अपील की कि उनके (राठौर) के बारे में जरूर पढ़ें।
विज्ञापन


पूरन सिंह राठौर (39) बागेश्वर जिले के रीमा के रहने वाले हैं। जन्म से ही दृष्टि बाधित पूरन की लोक कला के दीवानों की कमी नहीं है। वह इलाके में खासे चर्चित हैं। बीते 15 फरवरी को जब उन्हें प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार मिला, वह और चर्चाओं में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking:  जोशीमठ नरसिंह मंदिर मार्ग पर फिर फूटी जल धारा, तीन घंटे मची रही अफरा-तफरी, दहशत में लोग

यही पुरस्कार उन्हें पीएम की मन की बात कार्यक्रम तक पहुंचा गया। पूरन सिंह राठौर की चर्चा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में होने से पूरन सिंह बेहद खुश हैं। जिले के लोगों में पूरन और पूरन की लोक विधा को लेकर जिज्ञासा और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed