फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM modi mann ki baat Bjp worker Will burn light in congress worker home

पीएम मोदी की बात का हुआ ऐसा असर कि अब कांग्रेसियों के घर दीप जलाएंगे भाजपाई

Mon, 28 Jan 2019 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 28 Jan 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
PM modi mann ki baat Bjp worker Will burn light in congress worker home
पीएम मोदी

पीएम मोदी की मन की बात सुनने के बाद अब भाजपाई कांग्रेसियों के घरों में दीप जलाएंगे। जानिए क्यों...

विज्ञापन


 कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत भाजपाई केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी कांग्रेसियों के घर दीप जलाएंगे। यह निर्णय भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद लिया। दीप जलाने के साथ ही स्टीकर और झंडे भी लगाए जाएंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। 
 

स्टीकर व झंडे भी लगाएंगे

वार्ड-72 देहराखास में काफी संख्या में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने संकल्प लिया कि अगले कुछ दिनों तक वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी परिवारों के घर जाएंगे और कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत दीप जलाएंगे। इसके अलावा स्टीकर व झंडे भी लगाएंगे, अगर लाभार्थी कांग्रेस से जुड़ा होगा तो उनके घर पर भी दीप जलाए जाएंगे।

 महेश्वर बहुगुणा ने कहा कि केंद्र की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए विकास कार्य किए हैं। राजीव उनियाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पार्षद आलोक कुमार, कुलदीप शर्मा, रमेश गौड़, मुकेश गुप्ता, अमृत पाल, विकास ठाकुर, अनुज त्यागी, राजेश ठाकुर, सोनू सिंह, राजीव शर्मा, लवली रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed