फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Government 9 Years Uttarakhand BJP decided programs and responsibilities for public relations campaign

Uttarakhand: महा जनसंपर्क अभियान के लिए भाजपा ने तय किए कार्यक्रम और जिम्मेदारी, एक से 20 जून तक होंगी जनसभाएं

Sun, 21 May 2023 08:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 May 2023 08:22 PM IST
सार

29 मई को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता और सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात की जाएगी। इन दोनों कार्यक्रमों को लोकसभा स्तर पर 1 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi Government 9 Years Uttarakhand BJP decided programs and responsibilities for public relations campaign
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर महा जनसंपर्क अभियान के लिए भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम तय कर दिए हैं। साथ ही कार्यक्रमों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 29 मई को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता और सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात की जाएगी। इन दोनों कार्यक्रमों को लोकसभा स्तर पर 1 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, चंदन बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता विनोद सुयाल को संयोजक बनाया गया। प्रत्येक लोकसभा के लिए एक संयोजक नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


G-20 Summit Uttarakhand: बदल गई ओणी गांव की सूरत, जी-20 देशों के डेलीगेट्स 28 को करेंगे दौरा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


1 से 20 जून तक लोकसभा स्तर पर जनसभाएं की जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी संयोजक के तौर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को दी गई है। इसी अवधि में 75 विशिष्ट व्यक्ति या परिवारों से विधानसभा स्तर पर संपर्क करने के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को संयोजक बनाया गया है। 5 से 10 जून तक होने वाले विधानसभा स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का संयोजक ऋषि कांडवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कुंदन परिहार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को बनाया गया। कार्यक्रम के संयोजन के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए एक संयोजक नियुक्त किया जाएगा। इनकी जिम्मेदारी है प्रत्येक विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर सम्मेलन करना एवं उन्हें सम्मानित करना है।

6 से 10 जून तक लोकसभा स्तर पर व्यापारी सम्मेलन किया जाएगा। इसके लिए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल को संयोजक नियुक्त किया गया है। अभियान के तहत लोकसभा स्तर पर विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन 10 से 12 जून तक जाएगा। इसके संयोजक प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान होंगे। इस कार्यक्रम के तहत लोकसभा में केंद्र सरकार की ओर से किए विकास के सबसे बड़े कार्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ जाकर टिफिन बैठक एवं कार्यक्रम में मीडिया को आमंत्रित किया जाएगा।

10 से 15 जून तक संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
विधानसभा स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 10 से 15 जून तक किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, व प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला को सम्मेलन आयोजन की जिम्मेदारी दी गई। इसके संचालन के लिए भी प्रत्येक विधानसभा के लिए एक संयोजक नियुक्त किया जाना है। 15 से 20 जून तक विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले लाभार्थी सम्मेलन के संयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, कैबिनेट डॉ. धन सिंह रावत व सौरभ बहुगुणा को दी गई है । विधानसभा स्तर पर 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम होगा।

पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित
महा संपर्क अभियान के तहत पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। 23 जून को बूथ स्तर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम किया जाएगा। 25 जून आपातकाल दिवस पर प्रबुद्ध सम्मेलन जिला स्तर पर किया जाएगा।

20 से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान
अभियान के तहत 20 से 30 जून तक भाजपा घर-घर संपर्क करेगी। इसके लिए संयोजक प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी व आदित्य कोठारी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed