फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi gift garhwal rifal statue to french president.

PM मोदी ने ओलांद को दी उत्तराखंड की अनमोल विरासत

Wed, 15 Apr 2015 08:37 AM IST
कुलदीप खंडेलवाल/ अमर उजाला, लैंसडौन
कुलदीप खंडेलवाल/ अमर उजाला, लैंसडौन Updated Wed, 15 Apr 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
pm modi gift garhwal rifal statue to french president.

गढ़वाल राइफल्स के रणबांकुरों की प्रथम विश्व युद्ध में लिखी गई शौर्यगाथा की याद दिलाने वाली प्रतिमा प्रस्ताव के बाद भी बेशक फ्रांस में नहीं लग पाई अलबत्ता, उसकी प्रतिकृति 88 साल बाद वहां पहुंच गई।

विज्ञापन


वह भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिये। मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा में राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के वीर सैनिकों के प्रतीक कांसे की प्रतिमा की प्रतिमूर्ति भेंट की है। इससे गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन


दरअसल प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की शहादत को चिरस्थायी बनाने के लिए गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के केंद्र लैंसडौन में एक युद्ध स्मारक बनाया गया है। इसका निर्माण चेल्सिया ब्रिटेन के एलएस मेरीफील्ड ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम विश्व युद्ध की याद दिलाती है यह प्रतिमा

pm modi gift garhwal rifal statue to french president.

स्मारक को कोलकाता की मार्टिन कंपनी ने बनाया था। स्मारक में कांसे की आदमकद सैनिक की प्रतिमा लगी है (जिसे लोग कई बार लोग गलती से विश्व युद्ध के ही शूरवीर गबर सिंह की प्रतिमा समझते हैं)।

स्मारक का उद्घाटन भारत के तत्कालीन प्रधान सेनापति लॉर्ड रॉयलिंस ने 11 नवंबर 1923 को किया था। रेजीमेंट के लोग बताते हैं कि यहां लगी प्रतिमा पहले फ्रांस में स्थापित की जानी थी। लेकिन फिर इसे रेजिमेंट मुख्यालय में लगाने का फैसला हुआ।

प्रतिमा के पीछे की दीवार में पीतल की प्लेटों पर उन शहीदों के नाम लिखे हैं जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में अदम्य शौर्य दिखाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पीछे की दीवार पर गीता का श्लोक लिखा गया है।

कर्नल विभूति भूषण नवानी (सेवानिवृत्त) और कर्नल कुलदीप गुसांई का कहना है कि गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट का नाम विश्व फलक पर एक बार फिर स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed