फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बताया कि केदारनाथ में उनके लिए क्या है सबसे खास

Sat, 10 Nov 2018 09:31 AM IST
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, केदारनाथ
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, केदारनाथ Updated Sat, 10 Nov 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
pm modi devotion for shankaracharya samadhi sthal reconstruction
pm modi in kedarnath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का पुनर्निर्माण उनके लिए सबसे खास है। इसे दिव्य और भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए डिजायन को देखा और शासन-प्रशासन व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। दिवाली के दिन केदारनाथ धाम पहुंचे प्रधानमंत्री मंदाकिनी नदी के किनारे से होते हुए पीएम मोदी मंदिर के पीछे बायीं तरफ पहुंचे, जहां आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल व संग्रहालय का निर्माण होना है। वे, यहां पर वाहन से उतरे और निर्माण स्थल पर पहुंचे।



 

36 मीटर गोलाकार में होगा समाधिस्थल 

pm modi devotion for shankaracharya samadhi sthal reconstruction
pm modi in kedarnath

उन्होंने कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आर्किटेक्ट द्वारा बनाए गए समाधिस्थल के डिजायन को गहनता से देखा और उसके तहत होने वाले पुनर्निर्माण कार्य को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्य सचिव से इस बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा ‘यह पुनर्निर्माण कार्य मेरे लिए सबसे खास है, आदिगुरु शंकराचार्य भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। केदारनाथ धाम में आने वाले देश-विदेश के बाबा के भक्त उनके बारे में जानकारी प्राप्त करें, यह हमारे लिए सबसे बड़े गौरव की बात होगी, इसके निर्माण में दिव्यता और भव्यता का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए’।

pm modi devotion for shankaracharya samadhi sthal reconstruction
pm modi in kedarnath
विदित हो कि बीते वर्ष 20 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया था, उसमें आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का पुनर्निर्माण भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्थान को केदारनाथ धाम जैसा भव्य बनाया जाएगा। आध्यत्मिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए यह स्थल अपने आप में दिव्य होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi devotion for shankaracharya samadhi sthal reconstruction
pm modi in kedarnath

मंदिर के पीछे बाई तरफ दिव्य शिला के निकट आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। 3 मीटर चौड़ा व 40 मीटर लंबा भूमिगत रास्ता होगा। इसके बाद 36 मीटर गोलाकार क्षेत्र में समाधिस्थल का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिसकी गहराई छह मीटर होगी। प्रवेश व निकासी के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में यहां संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें आध्यात्म से जुड़ा साहित्य व ज्ञानवर्धक वस्तुएं रखी जाएंगी।  
 

विज्ञापन
pm modi devotion for shankaracharya samadhi sthal reconstruction
pm modi in kedarnath

आदिगुरु शंकराचार्य का समाधिस्थल,  मूर्ति के साथ 16/17 जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी के सैलाब में बह गया था। तब, से इस धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed