फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Dehradun Visit Dharali Disaster affected people became emotional after meeting PM narrated story

PM Modi Dehradun Visit: प्रधानमंत्री से मिलकर भावुक हुए धराली के आपदा प्रभावित, सुनाई तबाही की दर्दभरी कहानी

Fri, 12 Sep 2025 09:22 AM IST
रेनू सकलानी विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Sep 2025 09:22 AM IST
सार

आपदा में बेटा खो चुकीं कामेश्वरी देवी की आंखों से लगातार आंसू बहते रहे। जवान बेटे को खोने के दर्द से इस कदर टूट चुकी थीं कि पीएम मोदी के आगे कुछ कह भी नहीं पाईं।

विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit  Dharali Disaster affected people became emotional after meeting PM narrated story
आपदा प्रभावितों से मिले पीएम मोदी - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट के राज्य अतिथि गृह में उनसे मिलने पहुंचे धराली गांव के आपदा प्रभावित ग्रामीण बेहद भावुक हो गए। 5 अगस्त की उस भयावह आपदा में सब कुछ खो चुके इन लोगों ने प्रधानमंत्री के सामने अपने दर्द को साझा किया।

विज्ञापन

पीएम से मिलने पहुंची कामेश्वरी देवी अपने जवान बेटे को खोने के दर्द से इस कदर टूट चुकी थीं कि कुछ कह भी नहीं पाईं। उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे और वह सिर्फ इतना कह सकीं कि इस आपदा ने हमसे सब कुछ छीन लिया। परिवार का रोजगार तो गया ही साथ ही मेरा बड़ा बेटा आकाश भी चला गया।

विज्ञापन


धराली से प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में ग्राम प्रधान अजय नेगी, बीडीसी प्रतिनिधि सुशील पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, और कामेश्वरी देवी शामिल थे। इन सभी ने नम आंखों और भरी आवाज में 5 अगस्त की तबाही का मंजर बयां किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब कुछ पल भर में जमींदोज हो गया
प्रधान अजय नेगी ने इस आपदा में अपने चचेरे भाई सहित कई साथियों को खो दिया, जबकि सुशील पंवार ने अपने छोटे भाई और उसके पूरे परिवार को खो दिया। महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी की तो जीवन भर की कमाई उनका घर, होमस्टे और बगीचे सब कुछ पल भर में जमींदोज हो गए। आपदा में लापता लोगों में सिर्फ कामेश्वरी देवी के बेटे आकाश का शव ही अब तक मिला है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास नरेंद्रनगर बगड़धार में भूस्खलन, यमुनोत्री हाईवे भी 20 दिन से बंद

ग्राम प्रधान अजय नेगी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को गांव की हर तबाही की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री से धराली के पुनर्वास, लोगों को फिर से रोजगार देने और कृषि ऋण माफ करने की मांग की। प्रधान ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और रोजगार के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर आपदा प्रभावित को हर संभव मदद दी जाएगी। यह मुलाकात दर्शाती है कि इस आपदा ने न सिर्फ संपत्ति का नुकसान किया है, बल्कि लोगों के दिलों पर भी गहरा घाव छोड़ा है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed