फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi dehradun rally will create big problem for rahul gandhi

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के लिए खड़ी कर दी ये बड़ी मुसीबत

Wed, 28 Dec 2016 06:36 PM IST
राकेश खंडूड़ी / अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Dec 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
pm modi dehradun rally will create big problem for rahul gandhi
राहुल गांधी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी की देहरादून रैली जहां भाजपाइयों में उत्साह का संचार कर गई, वहीं कांग्रेसियों की पेशानी पर बल भी डाल गई।

विज्ञापन


देहरादून में पार्टी के युवराज राहुल गांधी की रैली को टालती जा रही कांग्रेस के सामने अब दोहरी चुनौती है। उसे न सिर्फ राहुल की रैली करानी है बल्कि मोदी की रैली के बराबर उसे हिट भी बनाना है।
विज्ञापन


दरअसल, मोदी की रैली में उमड़े जनसैलाब ने भाजपाइयों को भी अचरज में डाल दिया है। राहुल के नोटबंदी पर लगातार हमले के बाद कांग्रेसियों की पीएम की रैली पर नजर थी और वे ये मानकर बैठे थे कि रैली में शायद उतनी भीड़ न जुटे जितने भाजपा दावे कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ाता दिख रहा है कांग्रेस का गणित 

pm modi dehradun rally will create big problem for rahul gandhi
pm modi rally - फोटो : amar ujala

भीड़ जुटने को नोटबंदी के फैसले से जोड़ा जाए तो कांग्रेस का गणित गड़बड़ाता दिख रहा है। ऐसे में कांग्रेस के सामने नए सिरे से मंथन करने की चुनौती रहेगी।

सियासी जानकारों की मानें तो जनसभाओं में जुटी भीड़ चुनावी जीत और हार का बेशक प्रमाण न हो, मगर सियासी दलों के लिये यह मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने का काम जरूर करती है।

साथ ही विरोधियों के मनोबल को गिराने में भी मदद करती है। जाहिर है कि रैली की कामयाबी को लेकर कांग्रेस चाहे जो तर्क गढे मगर उस पर निश्चित तौर पर दबाव बढ़ गया है।

राहुल गांधी की रैली कराने का जतन कर रही है कांग्रेस

pm modi dehradun rally will create big problem for rahul gandhi
pm modi, rally

लंबे समय से पार्टी राजधानी देहरादून में राहुल गांधी की रैली कराने का जतन कर रही है। मगर हर बार उसके प्रयास नाकाम हो जाते हैं।

टिहरी संसदीय क्षेत्र की सतत विकास संकल्प यात्रा का समापन राहुल गांधी की दून रैली से ही होना था लेकिन राहुल नहीं आए। इसके बाद राहुल की रैली का कार्यक्रम फिर तय हुआ।

मगर राहुल रैली करने अल्मोड़ा चले गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सफाई दी कि परेड ग्राउंड में चूंकि कुछ व्यापारिक प्रदर्शनियां लगी हैं, इसलिये पार्टी उनमें खलल नहीं डालना चाहती थी।

कांग्रेस दून में राहुल की रैली कराने का साहस करेगी?

pm modi dehradun rally will create big problem for rahul gandhi

सच्चाई जो भी हो, लेकिन राहुल की रैली टलने की वजह संगठन और सरकार के बीच छिड़ी रार भी मानी गई। इस बीच पीएम का अचानक दून रैली का कार्यक्रम बना और अब वे जनसभा करके चले भी गए हैं।

ऐसे में अब सबकी निगाहें कांग्रेस पर होंगी। बेशक कांग्रेस रैली में जुटी भीड़ को भाड़े की करार दे रही है, मगर वह इसकी कामयाबी को लेकर उसके पास कोई जवाब नहीं है।

अब प्रश्नों के घेरे में वह स्वयं है। प्रश्न यह है कि अब कांग्रेस दून में राहुल की रैली कराने का साहस करेगी? रैली के जरिये मोदी जो जनसैलाब की जो लकीर खींच गए हैं, उसे लांघ पाएगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed